Mandakini: सफेद साड़ी में झरने के नीचे दिया था बोल्ड सीन, दाऊद संग नाम जुड़ते ही डूब गया था करियर


फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ को कोई कैसे भूल सकता है। यदि फिल्म के बारे में न भी याद हो तो इसकी अभिनेत्री मंदाकिनी तो जरूर याद होंगी, जिन्होंने इस पिक्चर में सफेद रंग की झीनी सी साड़ी में झरने के नीचे भीगते हुए उस जमाने का बेहद ही बोल्ड सीन किया था। मंदाकिनी इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के बाद अपने छह साल के करियर में उन्होंने बेहतरीन फिल्में की और फिर बॉलीवुड से कहां गायब हो गईं, इस बात की किसी को भनक भी नहीं लगी। 30 जुलाई को मंदाकिनी अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

30 जुलाई 1963 को जन्मी मंदाकिनी का असली नाम यासमीन जोसेफ है। मंदाकिनी की मां मुस्लिम और पिता ईसाई थे। ये उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली हैं। मंदाकिनी को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था, लेकिन उन्हें सही मौका नहीं मिल पा रहा था। फिर एक दिन ‘राम तेरी गंगा मैली’ को डायरेक्ट कर रहे एक्टर राजकपूर ने मंदाकिनी को 22 साल की उम्र में पहली बार देखा। जिसके बाद उन्होंने मंदाकिनी को फिल्म में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। 

 

राज कपूर ने मंदाकिनी को ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए साइन किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में झरने के नीचे बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी रातों-रात हर तरफ चर्चा में आ गई थीं। इस सीन के बाद राजकपूर को सेंसर बोर्ड को जवाब तक देना पड़ गया था। इसी फिल्म ने उनकी शोहरत को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। अपने छह साल के करियर में मंदाकिनी ने एक से बढ़कर फिल्में दीं। 

 

मंदाकिनी तब विवादों में आईं जब उनको अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ स्पॉट किया गया। खबरें तो ये भी आईं कि दोनों ने शादी कर ली है और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है, लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। उन्होंने ये जरूर माना किया कि दाऊद से उनकी जान पहचान थी। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म ‘जोरदार’ के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया था कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया था।

 

बाद में बदनामी हुई तो उनको काम मिलना बंद हो गया। डूबते करियर को सहारा देने के लिए मंदाकिनी ने गाना शुरू किया और अपने दो एल्बम निकाले, लेकिन दोनों नहीं चले। बाद में मंदाकिनी डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में शादी कर ली। फिलहाल मंदाकिनी अपने पति के साथ मिलकर तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं। दोनों के दो बच्चे बेटा राबिल और बेटी राब्जे इनाया ठाकुर हैं। अब करीब 26 साल बाद मंदाकिनी 26 साल बाद एक म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ में नजर आने वाली हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks