‘आलोचना करें पर सम्मान के साथ, मर्यादा न खोएं’
मनोज तिवारी ने आगे कहा, ‘मैं समझ गया कि जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद बात की थी, और मुझे लगता है कि महाराष्ट्र राज्य सरकार भी उनके प्रति थोड़ी कठोर थी। वह भी सही नहीं था। लेकिन आपको विनम्र रहना चाहिए। आपको अपने विचार रखने चाहिए, पर किसी का अपमान करना हमारे देश की संस्कृति में नहीं है। हर किसी को मुख्यमंत्री का पद धारण करने वाले व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। लोग हमारे प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बातें कहते हैं और मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जो लोग हमारे देश में प्रमुख पदों पर हैं उनका सम्मान करना चाहिए। उनकी हर तरह से आलोचना करें, पर सम्मान के साथ।’
सुशांत मामले में महाराष्ट्र सरकार पर बरसी थीं कंगना
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को मौत हो गई थी। वह अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। ऐक्टर की मौत के बाद कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर धावा बोल दिया था। सुशांत केस में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का भी नाम सामने आ रहा था। हालांकि आदित्य ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि उनका इस केस से कोई संबंध नहीं है और कुछ लोग फिजूल में उनके परिवार पर कीचड़ उछाल रहे हैं। इसके बाद कंगना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और आदित्य ठाकरे से 7 सवाल पूछे थे।
पढ़ें: Lock Upp Reality Show: कुछ ऐसा है Kangana Ranaut का रियलिटी शो, 16 कंटेस्टेंट लेंगे हिस्सा, ये होंगे नियम
मनोज तिवारी ने अनुराग कश्यप से की बातचीत बंद
मनोज तिवारी से इस इंटरव्यू में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर अनुराग कश्यप को क्या दिक्कत है। मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने अनुराग कश्यप को फोन भी किया था और पूछा था कि क्या हुआ। लेकिन वह नहीं बदले। मैं समझ नहीं पाया कि आखिर उन्हें सरकार के साथ क्या दिक्कत है। अनुराग ने पब्लिकली यह जाहिर किया कि हां उन्हें सरकार से दिक्कत है। बाद में मैंने उनसे बातचीत बंद कर दी। लेकिन अभी वह ठीक हैं और कुछ ऐसी बात नहीं कर रहे हैं।’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत
बता दें कि कंगना के अलावा अनुराग कश्यप भी समय-समय पर सरकार पर हमलावर होते रहे हैं और कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।
मनोज तिवारी, कंगना रनौत