सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलने वाला Mi Smart Band 7 लॉन्च, सस्ते दामों में गजब के फीचर्स से लैस


टेक्नोलॉजी कंपनी Mi  ने Mi Smart Band 7 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Mi Smart Band 7 को हाल ही में इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) और NCC जैसी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। Xiaomi ने हाल ही में अपना पहला फिटनेस ट्रैक चीन में मई में लॉन्च किया था। चीनी कंपनी ने अब यूरोप में बैंड का नॉन-NFC वर्जन लॉन्च किया है। स्मार्ट बैंड में 1.62 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दी गई है। सिंगल चार्ज में यह 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकती है। Xiaomi ने 6 कलर्स ऑप्शन में फिटनेस बैंड लॉन्च किया।
 

Mi Smart Band 7 की कीमत

NFC के बिना Mi Smart Band 7 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत यूरोप में 59.99 यूरो यानी कि करीब 4,700 रुपये है। Band 7 इस समय EUR 49.99 यानी कि लगभग 4,100 रुपये की शुरुआती कीमत पर भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि Mi Smart Band 7  बीते माह चीन में पेश किया गया था। Redmi Buds 4 Pro के साथ स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत CNY 249 यानी कि लगभग 2,900 रुपये है। NFC वेरिएंट की कीमत CNY 299 यानी कि लगभग 3,500 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black, Blue, Green, Orange, Pink और White ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Mi Smart Band 7 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Mi Smart Band 7 में 1.62 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है, रेजोल्यूशन 192×490 पिक्सल, 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 326ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस वियरेबल में 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल बैंड फेस मिलते हैं। इस वॉच के साथ SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच स्किपिंग, जिमनास्टिक और टैनिस जैसे 120 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।

कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन के लिए Mi Smart Band 7 में एक्सेस मिलता है। यह NFC और ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी के साथ आता है। वियरेबल 5ATM (50 मीटर) तक वाटर रेसिस्टेंट है। यह सिंगल चार्ज करने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करने का दावा करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 46.5mm, चौड़ाई 20.7mm और मोटाई 12.25mm है। आपको बता दें कि  Mi Smart Band 7 को इस महीने के शुरू में इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) जैसी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था।

Source link

Enable Notifications OK No thanks