70 इंच डिस्प्ले के साथ Mi TV EA70 2022 4K TV लॉन्च, जानें प्राइस…


Xiaomi Mi TV EA70 2022 को 70 इंच डिस्प्ले के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह 4K टीवी 64-bit क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें दो स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। Xiaomi का कहना है कि टीवी में प्रीमियम वन-पीस 2mm मैटल फ्रेम फीचर किया गया है और यह 97.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्रदान करता है। यह टीवी “newly-upgraded” MIUI for TV पर काम करता है। शाओमी टीवी ब्लूटूथ वॉयस रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi TV EA70 2022 price, availability

Xiaomi Mi TV EA70 2022 की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,800 रुपये) है। इसे चीन में शाओमी ऑनलाइन स्टोर mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है। टीवी की सेल 31 दिसंबर से शुरू होगी और इसमें ब्लैक कलर वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Xiaomi Mi TV EA70 2022 specifications

Xiaomi Mi TV EA70 2022 में 70 इंच (3,840×2,160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 176 डिग्री व्यूविंग एंगल, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। यह टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ माली जीपीयू दिया गया है। यह टीवी 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। टीवी upgraded MIUI for TV पर काम करता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह स्मार्ट वॉयस कंट्रोल और minimalist mode प्रदान करता है।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में ब्लूटूथ, वाई-फाई (2.4GHz) और इन्फ्रारेड शामिल है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट, एवी पोर्ट, एटीवी/डीटीएमबी पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट और ईथरनेट पोर्ट मौजूद है। टीवी में दो 10W स्पीकर के साथ DTS-HD सपोर्ट मिलता है। इसका भार स्टैंड के साथ 19.5 किलोग्राम है। साथ ही ब्लूटूथ वॉयस कंट्रोल दिया गया है।

 

Source link

Enable Notifications OK No thanks