Mrunal Thakur: प्रियंका चोपड़ा को जब लगा कहीं हाथ से न निकल जाए रोल, मृणाल ठाकुर से मिली थी कड़ी टक्कर


हिंदी सिनेमा के दर्शकों को चंदन से बदन और चंचल चितवन के साथ धीरे से मुस्कुराकर मदहोश करती रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के घर सोमवार सुबह से ही गुलदस्तों को आना जारी है। लोग फोन पर और सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि मृणाल को अपना ये विशेष दिन परिवार और कुछ बहुत करीबी दोस्तों के साथ मनाना पसंद है। वह बहुत ज्यादा पार्टियों वगैरह में भी नहीं जाती हैं और अपने काम पर पूरा फोकस रखती हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि उनके काम करने के तरीकों ने एक बार तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी मुश्किल में डाल दिया था। चलिए आपको बताते हैं ये किस्सा और साथ में मृणाल की शख्सियत की कुछ और बातें…

बोलती हैं फर्राटेदार खानदेशी

मृणाल महाराष्ट्रियन हैं और उनका होमटाउन महाराष्ट्र में धुले है, हालांकि उनकी मातृभाषा मराठी है लेकिन अभिनेत्री खानदेशी भाषा में भी धाराप्रवाह बोल सकती हैं। खानदेशी महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में खानदेश क्षेत्र (जिलों धुले, जलगाँव और नंदुरबार) में बोली जाने वाली भाषा है। 

कॉलेज में इस वजह से आई मुश्किल

मृणाल ने अपना कॉलेज मुंबई से किया। जब वह केवल 17 वर्ष की थी तभी से वह अभिनय क्षेत्र में प्रवेश करना चाहती थीं। वह सक्रिय रूप से विभिन्न मॉडलिंग असाइनमेंट में भाग ले रही थीं और उन दिनों खूब ऑडिशन भी दे रही थीं। टेलीविज़न शो उन्हें मिलना शुरू हो ही चुके थे। इस सब चक्कर में वह वह कक्षाओं में भाग नहीं ले रही थी। अब उपस्थिति कम हुई तो उन्हें परीक्षाओं में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मैट्रिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑडिशन

द मैट्रिक्स हॉलीवुड की सबसे सफल और सबसे बड़ी फ्रैंचाइज़ी में से एक है। 2021 में रिलीज़ हुई सीक्वल ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ में प्रियंका चोपड़ा ने भी एक प्रमुख भूमिका निभाई है। लेकिन, शायद आपको पता नहीं होगा कि इस रोल के लिए मृणाल ठाकुर ने भी ऑडिशन दिया था। ये रोल हालांकि प्रियंका ने ही निभाया लेकिन फाइनल सेलेक्शन के लिए दोनों में तगड़ा कंपटीशन रहा और बताते हैं कि एक बार तो प्रियंका को भी लगा कि कहीं ये रोल मृणाल को न मिल जाए।

दंत चिकित्सक बनते बनते रह गईं

मृणाल अपनी कम उपस्थिति के कारण भले कॉलेज में मुश्किल में रही हों लेकिन वह हमेशा एक मेधावी छात्रा रही हैं। विज्ञान और चिकित्सा उनकी रुचि के विषय थे। फिल्म उद्योग में अपना रास्ता बनाने से पहले मृणाल ने दंत चिकित्सा की परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल किए लेकिन दातों का डॉक्टर बनने की बजाय उन्होंने अभिनय को ही अपना पेशा बनाया।



Source link

Enable Notifications OK No thanks