MS Dhoni Video: ‘यारों के यार’ महेंद्र सिंह धोनी ने दोस्त के बर्थडे को बनाया खास, रांची पहुंचकर किया सेलिब्रेट


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:09 PM IST

ख़बर सुनें

महेंद्र सिंह धोनी ने रांची से निकलकर दुनिया भर में अपना नाम कमाया और सीमित ओवरों में भारत के महानतम क्रिकेट कप्तान बने। टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी को अपनी कप्तानी में जीता। इन सब उपलब्धियों के बावजूद धोनी के पैरा आसमान में नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अपने पुराने दोस्तों और अपने शहर को नहीं भूलते। इन दिनों धोनी रांची में हैं।

कुछ दिन पहले धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आए थे। बाइक चलाते हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब धोनी अपने एक दोस्त के जन्मदिन में शामिल हुए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। माही अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार के जन्मदिन पर उनके साथ दिखे। सुरेंद्र कुमार टेनिस कोच हैं।

सुरेंद्र के जन्मदिन को रांची के जेसीए स्टेडियम में मनाया गया। इस मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। धोनी रांची के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम इससे पहले भी कई बार नजर आ चुके हैं। क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए उसी स्टेडियम में जाते हैं। हालांकि, उनके घर में इंडोर स्टेडियम है। इसके अलावा माही भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आए थे।

धोनी अंतरराष्टआीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद पेशेवर क्रिकेट में सक्रिय हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। हालांकि, 15वें सीजन में उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। चेन्नई की टीम नौवें स्थान पर रही। इसके बावजूद धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है। अगले सीजन में धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी ने रांची से निकलकर दुनिया भर में अपना नाम कमाया और सीमित ओवरों में भारत के महानतम क्रिकेट कप्तान बने। टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी को अपनी कप्तानी में जीता। इन सब उपलब्धियों के बावजूद धोनी के पैरा आसमान में नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अपने पुराने दोस्तों और अपने शहर को नहीं भूलते। इन दिनों धोनी रांची में हैं।

कुछ दिन पहले धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आए थे। बाइक चलाते हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब धोनी अपने एक दोस्त के जन्मदिन में शामिल हुए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। माही अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार के जन्मदिन पर उनके साथ दिखे। सुरेंद्र कुमार टेनिस कोच हैं।



Source link

Enable Notifications OK No thanks