Noise ColorFir Pulse Grand: 15 मिनट के चार्ज में 1500 मिनट तक देगी साथ, कीमत हर किसी के बजट में


नई दिल्ली। Noise ColorFir Pulse Grand को लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच के साथ कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच लाइन-अप का विस्तार किया है। यह स्मार्टवॉच कई कलर ऑप्शन्स में आती हैं और इसमें कई स्पोर्ट्स मोड भी दिया गया है। यह वियरेबल हार्ट रेट सेंसर और SpO2 मॉनिटर के साथ आता है। स्मार्टवॉच को कंपनी के अपने NoiseFit ऐप के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं Noise ColorFir Pulse Grand की कीमत और उपलब्धता समेत फीचर्स की डिटेल्स।

Noise ColorFir Pulse Grand की कीमत और उपलब्धता:
Noise ColorFir Pulse Grand की कीमत 1,999 रुपये है। इसे Amazon और Noise वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसे ऑलिव ग्रीन, शैंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू और जेट ब्लैक में खरीदा जा सकता है। भारत में इस कीमत में Noise ColorFir Pulse Grand का मुकाबला Fire Bolt Ninja 2 से होगा जिसकी कीमत 1,899 रुपये है। तो चलिए जानते हैं इस स्मार्टवॉच के फीचर्स।

Noise ColorFir Pulse Grand के फीचर्स:
Noise ColorFir Pulse Grand एक रेक्टेंग्यूलर डायल के साथ आता है। इसमें 1.69 इंच का एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटर करने में मॉनिटर है। Noise ColorFit Pulse Grand स्लीप, स्ट्रेस और मैन्सट्यूरेशन को ट्रैक किया जा सकेगा। यह डिवाइस NoiseFit ऐप की मदद से काम करता है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपनी फिटनेस को ट्रैक कर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जो डिवाइस को वाटरप्रूफ बनाती है।

Noise ColorFir Pulse Grand 150 क्लाउड-आधारित वॉच फेस के साथ आता है। यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों का बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी ने ऐसा दावा किया है। साथ ही यह भी कहा है कि Noise ColorFir Pulse Grand 15 मिनट के चार्ज के साथ 1500 मिनट का बैटरी बैकअप दे सकती है।

Noise ColorFir Pulse Grand

Source link

Enable Notifications OK No thanks