Nokia Go Earbuds 2+ और Nokia Go Earbuds 2 Pro लॉन्च, बाहर की आवाज नहीं देगी सुनाई


नई दिल्ली। Nokia Go Earbuds 2+ और Nokia Go Earbuds 2 Pro ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इनमें 24 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है जिनमें 10 मिमी ड्राइवर हैं। यह इयरफोन को अतिरिक्त बास देने में मदद करता है। Nokia Go Earbuds 2+ और Nokia Go Earbuds 2 Pro में एनवायरोमेंटल नॉयस कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। Nokia के दोनों TWS इयरफोन पसीने और स्प्लैश रेस्सिटेंट के लिए IPX4 रेटेड हैं। इन दोनों की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं है। तो चलिए जानते हैं इनके फीचर्स।

Nokia Go Earbuds 2+, Nokia Go Earbuds 2 Pro के फीचर्स:

Nokia Go Earbuds 2+ और Nokia Go Earbuds 2 Pro में 10mm नियोडिमियम ड्राइवर हैं जो अतिरिक्त बास देने के लिए जाने जाते हैं। दोनों को अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है। साथ ही एंड्रॉइड डिवाइसों के साथ क्विक कनेक्ट होने के लिए भी सुविधा दी गई है। Nokia TWS इयरफोन में एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) मिलता है जो यूजर्स को कॉल के साथ-साथ बैकग्राउंड नॉइज सुनने में मदद करता है।

Nokia का दावा है कि Nokia Go Earbuds 2+ और Nokia Go Earbuds 2 Pro दोनों ही 300mAh बैटरी वाले चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे तक चल सकते हैं। हर ईयरबड में 40mAh की बैटरी दी गई है। TWS इयरफोन को 1.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। चार्जिंग केस को USB टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल कर दो घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।

दोनों ईयरफोन को स्वेट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग मिली है। Nokia Go Earbuds 2+ और Nokia Go Earbuds 2 Pro के ईयरबड्स का डायमेंशन 35.5×18.5x22mm है और हर एक का वजन 4.3 ग्राम है। इनका चार्जिंग केस 28x52x60mm और वजन 48 ग्राम है।

NOkia Earbuds

Source link

Enable Notifications OK No thanks