अब घर बनेगा होम एंटरटेनमेंट! 120 इंच 4K स्क्रीन के साथ Hisense का लेजर टीवी लॉन्च, कीमत जान आंखें रह जाएंगी खुली


नई दिल्ली। भारतीय मार्केट में लेजर टीवी टेक्नोलॉजी वाला एक नया टीवी लॉन्च कर दिया गया है। यह टीवी Hisense कंपनी ने लॉन्च किया है। यह 120 इंच का 4K स्मार्ट 120L9G लेजर टीवी है। अगर कीमत की बात करें तो यह 4,99,999 रुपये है। यह 3,000 लुमेन ब्राइटनेस और 4K UHD पिक्चर क्वालिटी के साथ आता है। इसे Amazon से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Hisense के सीओओ, ऋषि टंडन ने कहा, “Hisense लेजर टीवी इनोवेशन्स के लिए विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा सम्मानित ब्रांड है। हमने अपनी प्रोडक्ट सीरीज को बढ़ाकर तेजी से प्रगति की है। इस इंडस्ट्री की पहली बड़ी स्क्रीन 4K स्मार्ट लेजर टीवी के लॉन्च के साथ, हम भारत में अपने यूजर्स के होम सिनेमा अनुभव को फिर से बढ़िया बनाने की कोशिशकर रहे हैं।”

क्या हैं इसके फीचर्स:

Hisense Laser TV एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ आता है। साथ ही यह वॉयस रिमोट के साथ भी कनेक्ट हो जाता है। इसमें एंबियंट लाइट रिजेक्टिंग स्क्रीन दी गई है जो आपको कलर एक्यूरेट इमेज उपलब्ध कराती है। इसमें 4K Ultra-Short Throw तकनीक भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही TriChrom Laser Engine भी दिया गया है। इसमें हाई डायनेमिक रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसका लाइफ स्पैन भी लॉन्गलास्टिंग है। यह आई सेफ्टी फीचर से लैस है।

कंपनी का दावा है कि टीवी दुनिया की पहली ट्रिपल कलर लेजर तकनीक के साथ आता है। इसे प्योर रेड, ग्रीन और ब्लू लेजर के इस्तेमाल से बनाया गया है। यह BT.2020 कलर स्पेस के 107 प्रतिशत तक पहुंचता है। कंपनी ने कहा कि इसकी हाई डायनेमिक रेंज (एचडीआर) आपको एक बढ़िया क्वालिटी देने में पीछे नहीं हटती है। यह कलर्स को सटीक और क्लियर उपलब्ध कराती है। दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया, सर्बिया, मैक्सिको, चेक गणराज्य आदि देशों में स्थित 14 मैन्यूफैक्चरिंग सुविधाओं के साथ 160 से ज्यादा देशों में कंपनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks