Vastu Shastra : घर की इस दिशा में लगाएं फिनिक्स पक्षी की तस्वीर, खुलेंगे सफलता और विकास के रास्ते


picture of a phoenix bird- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
picture of a phoenix bird

Highlights

  • फिनिक्स पक्षी की तस्वीर सफलता प्रदान करने वाली उर्जा देती है।
  • फिनिक्स पक्षी की तस्वीर को घर के दक्षिणी भाग में रखना चाहिए।

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में क्यों और किस दिशा में फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से क्या-क्या लाभ मिलेंगे। 

पक्षियों को अक्सर आसमान में उड़ता देख एक बार हर व्यक्ति के जहन में ये ख्याल आता है कि काश वो भी इनकी तरह उड़ पाता। पक्षियों को आज़ादी का प्रतिक माना जाता है। हालांकि शहरों में रहने वाले लोग अब पक्षियों की चहक को कम ही महसूस कर पाते हैं। जिसके चलते वह घरों में पक्षी की तस्वीर या फिर पक्षी को ही घर में रख लेते हैं। पक्षियों का घर में होना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर घर में फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा माना जाता है। 

फिनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली उर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति को घर के दक्षिणी भाग में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाइयों से बाहर निकलने में आसानी होती है। 

यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक उर्जा प्रदान करती है जिससे उस व्यक्ति में अपने काम के प्रति एक नई उमंग और एक नई आशा आ जाती है। लेकिन यहां एक बात ओर बता दें- वास्तविकता में फिनिक्स पक्षी कोई पक्षी नहीं है बल्कि यह एक कल्पानाकृति है जिसे सफलता का रूप माना जाता है। क्योंकि असल में ऐसा कोई पक्षी कभी देखा ही नहीं गया है। 

(डिसलेमरइस लेख में यक विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सतयता की पुषटि नहीं करता। )

ये भी पढ़िए –

सावधान! अगर घर से निकलते ही दिखाई दें ये संकेत, तो न करें यात्रा, माना जाता है अशुभ

भगवान शिव से जुड़ी ये 5 अनसुनी बातें नहीं जानते होंगे आप, जानिए भोलेनाथ से जुड़े वो रहस्य जिनसे अंजान हैं अबतक!

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

Kajari Teej 2022 : कजरी तीज पर पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त



image Source

Enable Notifications OK No thanks