लोकतंत्र का महापर्व: पंजाब में मतदान आज, 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.14 करोड़ वोटर


06:33 AM, 20-Feb-2022

पोलिंग बूथों पर पेयजल, व्हीलचेयर व कोविड-19 निरोधक सामग्री

प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर पीने वाला साफ पानी, टैंट और कुर्सियों समेत कम से कम सुविधाओं, कम से कम एक व्हील चेयर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर दस्ताने, सेनिटाइजर, साबुन और मास्क समेत कोविड-19 सामग्री होगी जबकि अवशेष के उचित निपटारे के लिए कूड़ादान और रंगदार थैले रखे जाएंगे। सभी पोलिंग स्टाफ को खाना और रिफ्रेशमेंट मुहैया करवाई जाएगी।  

 

06:27 AM, 20-Feb-2022

कुल 67 स्थानों पर बनेंगे 117 ईवीएम स्ट्रांग रूम

तीन विशेष स्टेट ऑब्जर्वरों के अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग ने 65 जनरल ऑब्जर्वर, 50 व्यय पर्यवेक्षक और 29 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की सहायता के लिए 2083 सेक्टर अफसर तैनात किए गए हैं। राज्य में 17 विधानसभा हलकों की शिनाखत व्यय संवेदनशील के तौर पर की गई है। 117 डिसपैच सेंटर और 117 कलेक्शन सेंटर हैं, जबकि राज्य में 67 स्थानों पर 117 ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं।

06:18 AM, 20-Feb-2022

28 हजार 328 बैलेट यूनिट का होगा इस्तेमाल

इस चुनाव में 28328 बैलेट यूनिट और 24740 ईवीऐम-वीवीपैट का प्रयोग किया जा रहा है। कुल 6 विधानसभा हलके 52-खरड़, 59-साहनेवाल, 61-लुधियाना दक्षिणी, 67-पायल, 110-पटियाला ग्रामीण और 115-पटियाला में दो-दो बैलेट यूनिट हैं।

 

06:02 AM, 20-Feb-2022

2952 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन

14684 स्थानों पर कुल 24689 पोलिंग स्टेशन और 51 सहायक पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 2013 की पहचान गंभीर और 2952 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि 1196 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 196 महिला संचालित पोलिंग स्टेशन और 70 दिव्यांगों द्वारा संचालित पोलिंग स्टेशन होंगे। सभी पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग की जा रही है।

05:58 AM, 20-Feb-2022

1304 उम्मीदवार हैं मैदान में 

राज्य में कुल 21499804 वोटर हैं, जिनमें 11298081 पुरुष, 10200996 महिला और 727 ट्रांसजेंडर हैं। 117 हलकों में 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 1209 पुरुष, 93 महिला और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में से 231 राष्ट्रीय पार्टियों, 250 प्रांतीय पार्टियों, 362 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से संबंधित और 461 आजाद उम्मीदवार हैं। चुनाव लड़ रहे 315 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।

05:29 AM, 20-Feb-2022

लोकतंत्र का महापर्व: पंजाब में मतदान आज, 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.14 करोड़ वोटर

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर देंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि चुनाव के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को यकीनी बनाया जा सके।



Source link

Enable Notifications OK No thanks