President Election 2022 Live: द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए आज दाखिल करेंगी नामांकन, पीएम मोदी समेत कई मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद 


08:36 AM, 24-Jun-2022

सीएम शिवराज बने पहले प्रस्तावक

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। 

08:21 AM, 24-Jun-2022

President Election 2022 Live: द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए आज दाखिल करेंगी नामांकन, पीएम मोदी समेत कई मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद 

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के कई बड़े नेता व कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks