प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी पर बरसा परिणीति चोपड़ा का प्यार, बोलीं- दुनिया की सबसे प्यारी बच्ची


इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इसी साल जनवरी में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पैरंट्स बने हैं। मालती की जन्म सोरोगेसी के जरिए हुआ था। हालांकि पैदा होने के बाद लगभग 100 दिनों तक मालती को हॉस्पिटल में डॉक्टर की निगरानी में रहना पड़ा था। मई के महीने में प्रियंका अपनी बेटी को घर लाईं और उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हाल में प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने अपनी भांजी के बारे में बात की है।

‘दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है मालती’
Parineeti Chopra ने अपनी भांजी मालती की खूब तारीफ की है। हाल में सामने आए एक वीडियो में परिणीति को अपनी भांजी मालती के लिए खुशी से झूमता हुए देखा जा सकता है। इंटरव्यू में परिणीति से उनकी कजन प्रियंका की बेटी के बारे में पूछा गया कि क्या वह मालती से मिली हैं। इसके जवाब में परिणीति ने मालती को दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा बता दिया। परिणीति ने कहा, ‘ओह माय गॉड, सही में वह दुनिया की सबसे सुंदर बच्ची है। वे (प्रियंका और निक) अपनी जिंदगी संग जी रहे हैं। शुरू में मालती को थोड़ी परेशानियां हुईं लेकिन अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। वह बेहद खूबसूरत बच्ची है। मैं उसके बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं करना चाहती हूं क्योंकि वह मेरी प्यारी सी छोटी बच्ची है।’

प्रीमैच्‍योर पैदा हुई थी Priyanka Chopra की बेटी, Parineeti Chopra बोलीं- अस्‍पताल में सोल्‍जर की तरह थी दीदी
प्रियंका के पोस्ट पर परिणीति ने किया था कॉमेंट
इससे पहले अपनी बच्ची मालती को घर लाने के बाद Priyanka Chopra ने फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी फैंस को दी थी। प्रियंका के इस पोस्ट पर भी परिणीति ने खूब प्यार बरसाया था। परिणीति ने लिखा, ‘इस तरह से तुम दोनों को देखने का मौका 3 महीने बाद मिल रहा है जो बहुत कठिन थे। मिमी दीदी मैंने हॉस्पिटल में एक सिपाही को देखा है जो आप हैं। आपने और आपकी बच्ची ने बहुत कठिन समय देखा है जिसके बारे में उसे पता भी नहीं है। चलो, अब इसे प्यार करके बिगाड़ने का समय आ गया है।’
Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी की पहली झलक, 100 दिन अस्पताल के NICU में रहकर घर लौटी है नन्ही Malti Marie Chopra Jonas
कुछ ऐसा रहा परिणीति का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा ने 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, किल दिल, गोलमाल अगेन, केसरी, जबरिया जोड़ी और संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब परिणीति जल्द ही फिल्म ऊंचाई में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे कई कलाकार हैं। इसके अलावा परिणीति डायरेक्टर रिभू दासगुप्ता की एक फिल्म में भी काम कर रही हैं।

image Source

Enable Notifications OK No thanks