काम पर लौटीं प्रियंका, हॉलिवुड सीरीज की शुरू की शूटिंग, एक दिन पहले ही हॉस्पिटल से घर आई है बेटी


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा (Malti Marie Chopra Jonas) की पहली झलक दुनिया के सामने शेयर की थी। ये भी बताया था कि मदर्स डे पर उन्हें सबसे प्यारा गिफ्ट मिला है, क्योंकि उनकी बेटी 100 दिनों बाद हॉस्पिटल से घर (Priyanka Chopra Daughter Back Home) आ गई है। उन्होंने बेटी का घर पर वेलकम किया तो उनके साथ पति निक जोनस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटी को घर लाने के बाद अब प्रियंका काम पर वापस लौट (Priyanka Chopra back to work) आई हैं। उन्होंने हॉलिवुड सीरीज सिटाडेल (Priyanka Starts shooting of Citadel) की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सेट से अपनी फोटो भी शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपनी फोटो शेयर की है। वो जिस चेयर पर बैठी हैं, उस पर उनका नाम लिखा है। रेड कलर की ड्रेस और मिनिमल मेकअप में वो स्टनिंग दिख रही हैं। उन्होंने इस स्टेटस में ही लिखा है कि वो ‘सिटाडेल’ के लिए काम पर वापस लौट आई हैं।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा

100 से ज्यादा दिन हॉस्पिटल में थी बेटी
प्रियंका चोपड़ा ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर बेटी की पहली फोटो शेयर की थी और बताया था कि बीता महीना उनके और निक के लिए रोलर-कोस्टर जैसा था। 100 से ज्यादा दिन NICU में बिताने के बाद उनकी नन्ही परी घर आ गई, जिसकी खुशी वो बयां भी नहीं कर सकते।

Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी की पहली झलक, 100 दिन अस्पताल के NICU में रहकर घर लौटी है नन्ही Malti Marie Chopra Jonas
निक ने की प्रियंका की तारीफ


ऐक्ट्रेस ने ये भी लिखा कि अब उनकी लाइफ का असली चैप्टर शुरू हुआ है। वो अपनी बिटिया से बहुत प्यार करते हैं। वहीं, निक ने प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा था कि वो अभी से ही एक बेहतरीन मां हैं। निक और प्रियंका दोनों ने ही बेटी की फोटो शेयर की, लेकिन उसका चेहरा इमोजी से छिपा दिया। दोनों ने इसी साल जनवरी में बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी। उसका जन्म सरोगेसी से हुआ है।

शूटिंग में हो गई थीं इंजर्ड


प्रियंका ने लंदन में भी सिटाडेल की शूटिंग की थी, जिसके लिए उन्होंने अपना बेस्ट दिया था। वो इस सीरीज में एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। वो रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो के साथ नजर आएंगी। उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोज भी शेयर की थीं, जब वो घायल हो गई थीं।

इस बॉलिवुड मूवी में आएंगी नजर
बॉलिवुड फिल्मों की बात करें तो प्रियंका ‘द व्हाइट टाइगर’ के बाद वो ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी हैं। ये फरहान अख्तर की मूवी है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks