पंजाब में प्रियंका की पहली रैली: आप पर कांग्रेस महासचिव का बड़ा हमला, बोलीं-आरएसएस से निकली है ये पार्टी

अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:16 PM IST

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को पंजाब में अपनी पहली चुनावी रैली की। कोटकपूरा में उन्होंने अपने पंजाबी परिवार में विवाहित होने की बात कहकर संबंध बताए वहीं आम आदमी पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा।

ख़बर सुनें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। सबसे पहले वह कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब रैली को संबोधित करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आप के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की। प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस से निकली है…दिल्ली में शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं है। राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बारे में सच्चाई जानना महत्वपूर्ण है।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पंजाबी परिवार में विवाहित हूं। मेरे बच्चों में पंजाबी खून है। इसके बाद एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि मैं अपने भाई राहुल गांधी के लिए जान दे सकती हूं और वह भी मेरे लिए ऐसा कर सकते हैं। संघर्ष भाजपा में है, कांग्रेस में नहीं। योगी जी, मोदी जी और अमित शाह के बीच हितों का टकराव हो सकता है।

इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर वार करते हुए प्रियंका ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार थी, लेकिन उसे दिल्ली से संचालित किया जा रहा था। कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा द्वारा। यह छिपा हुआ गठबंधन अब सबके सामने आ गया है… चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे यही वजह है। मंच से प्रियंका गांधी ने सीएम चन्नी की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने 100 दिन में अच्छा काम किया। प्रियंका ने मंच से एलान किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके बाद जय हिंद जय पंजाब व सत श्री अकाल से प्रियंका गांधी ने भाषण का समापन किया।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks