Punjab election 2022: पंजाब में पिछले चुनाव से 10 फीसदी कम मतदान, सरदूलगढ़ में सर्वाधिक तो लुधियाना सेंट्रल में सबसे कम मत पड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:47 AM IST

सार

शाम छह बजे तक 117 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में सरदूलगढ़ (83.45 फीसदी) में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया जबकि सबसे कम मतदान लुधियाना सेंट्रल में 51 फीसदी में दर्ज हुआ।

ख़बर सुनें

पंजाब विधानसभा के लिए रविवार को 68.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो 2017 के रिकॉर्ड मतदान (78.62 फीसदी) के मुकाबले करीब 10 (9.59) फीसदी कम रहा। यह मतदान चुनाव आयोग द्वारा स्थापित किए गए 24689 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक दर्ज किया गया, जबकि विभिन्न मतदान केंद्रों में शाम 6 बजे के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी थीं। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 1304 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका भाग्य का फैसला 10 मार्च को मतगणना के साथ सामने आएगा।

रविवार को सूबे के वोटर बहुत अनमने ढंग से घरों से वोट डालने निकले। मतदान के पहले घंटे में केवल 4.8 फीसदी मतदान ही दर्ज किया गया। दोपहर 1 बजे तक 34.10 फीसदी मतदान दर्ज किया। दोपहर तक मतदान की रफ्तार इतनी धीमी रही कि यह अनुमान लगाया जाना लगा था कि इस बार मतदान 40-50 फीसदी के बीच ही ठहर जाएगा लेकिन दोपहर बाद अचानक ही लोग बहुत तेजी से मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे और शाम छह बजे मतदान की अवधि समाप्त होने तक 68.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। शाम छह बजे तक 117 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में, सरदूलगढ़ (83.45 फीसदी) में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया जबकि सबसे कम मतदान लुधियाना सेंट्रल में 51 फीसदी में दर्ज हुआ।

चन्नी और भगवंत मान के हलकों में 68-68 फीसदी मतदान
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान के विधानसभा हलकों में रविवार को शाम छह बजे तक मतदान एक समान 68 फीसदी दर्ज किया गया। भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं चरणजीत चन्नी अपनी पारंपरिक चमकौर साहिब सीट के अलावा भदौड़ आरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। धूरी और चमकौर साहिब सीटों पर 68 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि भदौड़ सीट पर 71.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान के दौरान 18 मामले दर्ज
पंजाब में मतदान के दौरान हुईं छिटपुट घटनाओं के मामलों में प्रदेश भर में 18 मामले दर्ज किए गए हैं। जिन जिलों में मुकदमें दर्ज हुए हैं उनमें कपूरथला, मलेरकोटला, खन्ना, होशियारपुर, गुरदासपुर, फाजिल्का, बरनाला, लुधियाना, तरनतारन शामिल हैं।

कहां-कितने प्रतिशत वोट पड़े (प्रतिशत में)

  • अबोहर 72.20 
  • आदमपुर 67.53 
  • अजनाला  78 
  • अमरगढ़  72.88 
  • अमलोह 70.60 
  • अमृतसर सेंट्रल 53.40 
  • अमृतसर ईस्ट 53 
  • अमृतसर नार्थ 56 
  • अमृतसर साउथ 59.20 
  • अमृतसर वेस्ट  50.10 
  • आनंदपुर साहिब  68.70 
  • आत्मनगर  56.50 
  • अटारी 59.91 
  • बाबा बकाला  56.70 
  • बलाचौर 67.69 
  • बालुआना  70.10 
  • बंगा  69.39 
  • बरनाला 66 
  • बस्सी पठाना  67.40
  • बटाला  58
  • बठिंडा रूरल  74.90
  • बठिंडा अर्बन  66.20
  • भदौड़  71.30
  • बाघा पुराना  67
  • भोआ 62.37
  • भूलत्थ 61.30
  • भुचो मंडी 76
  • बुढलाडा 75
  • चब्बेवाल 65.60
  • चमकौर साहिब 68
  • दाखा 61.39
  • दसूआ 61.10 
  • डेरा बाबा नानक 65.40 
  • डेरा बस्सी  60.70
  • धर्मकोट 67.49
  • धूरी 68
  • दीनानगर 66
  • दिड़बा 71.20
  • फरीदकोट 67
  • फतेहगढ़ चूड़ियां 67.20
  • फतेहगढ़ साहिब  65
  • फाजिल्का  74.50
  • फिरोजपुर सिटी  60.50
  • फिरोजपुर रूरल  68
  • गढ़शंकर  65.30 
  • घनौर  72 
  • गीदड़बाहा  77.80
  • गिल  56.60
  • गुरदासपुर  69.50 
  • गुरु हर सहाय 73.60
  • होशियारपुर  60
  • जगरांव 61.14
  • जैतो  65.90
  • जलालाबाद  77
  • जालंधर कैंट  58.36
  • जालंधर सेंट्रल  54
  • जालंधर नार्थ  60.50
  • जालंधर वेस्ट  63.50
  • जंडियाला  60
  • कपूरथला  62.80
  • करतारपुर  59.80
  • खडूर साहिब  62.20
  • खन्ना  68.70
  • खरड़  56
  • खेमकरण 62.50
  • कोटकपुरा  66.67
  • लंबी  72.40
  • लहरा  71.70
  • लुधियाना सेंट्रल  51
  • लुधियाना ईस्ट  52.28
  • लुधियाना नॉर्थ  55
  • लुधियाना साउथ 56.40
  • लुधियाना वेस्ट  49.30
  • मजीठा  67
  • मालेरकोटला  72.80
  • मलौट  68
  • मानसा  74
  • मौड़  72.87
  • महल कलां  67.13
  • मोगा  52
  • मुकेरियां  64
  • मुक्तसर  78.09
  • नाभा 62.50
  • नकोदर  61.60
  • नवां शहर  62.40
  • निहाल सिंहवाला  60
  • पठानकोट  70
  • पटियाला  59.50
  • पटियाला रूरल  61
  • पट्टी  60.56
  • पायल  67
  • फगवाड़ा  58.70
  • फिलौर  62
  • कादियां 67.60
  • रायकोट  70
  • राजा सांसी  64.71
  • राजपुरा  70 
  • रामपुरा फूल  72.40
  • रूपनगर  62
  • एसएएस नगर  53
  • साहनेवाल  61.40
  • समाना  68.20
  • समराला  69.70
  • संगरूर  68.72
  • सनौर   66.50
  • सरदूलगढ़  83.45
  • शाहकोट  61.70
  • शाम चौरासी  62
  • शुतराणा  68.20
  • श्री हरगोबिंदपुर  63.50
  • सुजानपुर  71.50
  • सुलतानपुर लोधी  68.10
  • सुनाम  77 
  • तलवंडी साबो  74.96
  • तरनतारन 56.40
  • उड़मुड़  62.90
  • जीरा  63 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks