Punjab Election Result Live : पंजाब का ‘सरदार’ कौन आज होगा तय, 66 स्थानों पर मतगणना, 7500 अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा


02:38 AM, 10-Mar-2022

केंद्रों पर अधिकतम 14 मतगणना टेबल

प्रत्येक मतगणना केंद्र पर अधिकतम 14 मतगणना टेबल स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा सर्विस वोटरों को जारी ईटीपीबी और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों व ईसीआई की हिदायतों के अनुसार प्राप्त बैलेट पेपरों की गिनती के लिए अलग तौर पर टेबल लगाई जाएंगी।

02:15 AM, 10-Mar-2022

त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, 45 कंपनियां तैनात

मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 कंपनियां तैनात की गई हैं। मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे को ‘पैडस्ट्रियन जोन’ घोषित किया गया है। इस क्षेत्र से आगे किसी भी व्यक्ति को वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

01:49 AM, 10-Mar-2022

प्रत्याशी नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस 

सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी और 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला देर शाम तक हो जाएगा। विजयी उम्मीदवार जीत के बाद जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 66 स्थानों पर 117 मतगणना केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके अलावा राज्य में 7500 के करीब कर्मचारी मतगणना के कार्य को पूरा करेंगे। इन केंद्रों पर मीडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां पत्रकारों को मतगणना संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

01:30 AM, 10-Mar-2022

1304 प्रत्याशी मैदान में

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदाता हुआ था। इस बार कुल 1304 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 1209 पुरुष और 93 महिला उम्मीदवार हैं जबकि दो प्रत्याशी ट्रांसजेंडर हैं। प्रत्याशियों में 231 राष्ट्रीय दलों, 250 क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी हैं। 461 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

 

12:29 AM, 10-Mar-2022

Punjab Election Result Live : पंजाब का ‘सरदार’ कौन आज होगा तय, 66 स्थानों पर मतगणना, 7500 अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

पंजाब में सत्ता की चाबी किसके हाथ होगी इसका फैसला आज हो जाएगा। सुबह आठ बजे ईवीएम खुलते ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर दो बजे तक पंजाब की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके साथ ही तय हो जाएगा पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा। जनमत स्पष्ट हुआ तो 16वीं विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा, अन्यथा राज्य के लोगों को त्रिशंकु विधानसभा से काम चलाना होगा। चुनाव आयोग ने विजेता उम्मीदवारों के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 20 फरवरी को डाले गए वोटों की गिनती का काम 10 मार्च वीरवार को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। राज्य में 66 स्थानों पर 117 मतगणना केंद्रों की स्थापना की गई है। कुल 24740 ईवीएम में बंद 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला वीरवार देर शाम तक हो जाएगा। यह जानकारी बुधवार को पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने दी।



Source link

Enable Notifications OK No thanks