Uttarakhand Election Result Live: उत्तराखंड में आज आएंगे नतीजे, 70 विधानसभा सीटों पर 632 उम्मीदवारों की किस्मत का खुलेगा ताला


02:37 AM, 10-Mar-2022

भाजपा, कांग्रेस के साथ आप, बसपा, यूकेडी को भी आस

कांटे की टक्कर के बीच जहां भाजपा और कांग्रेस को अपनी-अपनी सरकार बनने का भरोसा है तो वहीं इस बार के चुनाव में दमखम से उतरी आम आदमी पार्टी, बसपा और यूकेडी भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है। कई सीटों पर मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं, जो पार्टियों के जीत के गणित को बिगाड़ सकते हैं।

02:14 AM, 10-Mar-2022

निगाहें टिकी हैं आप पर

बड़ा सवाल यह भी है कि पहली बार पूरे दम-खम से मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी मतदाताओं के दिलों में कितनी जगह बना पाई है। नतीजे बताएंगे कि अब आने वाले समय में आप उत्तराखंड में किस स्थिति में रहेगी और और भविष्य में उसका एक्शन प्लान क्या रहेगा। आज जब स्ट्रांग रूम से ईवीएम बाहर निकलेंगी तो तय होगा कि पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनेगी या गठबंधन की। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और दोपहर दो से तीन बजे तक पूरे नतीजे आने की संभावना है।

01:47 AM, 10-Mar-2022

सीएम की सीट पर सबसे पहले नतीजे

pushkar singh dhami
– फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा विधानसभा सीट पर सबसे पहले नतीजे सामने आएंगे। यहां सबसे कम दस राउंड में काउंटिंग होगी। ज्वालापुर, भगवानपुर, पिरान कलियर और रुड़की में सबसे बाद में नतीजे आएंगे क्योंकि यहां सबसे ज्यादा राउंट में मतगणना होगी।

01:25 AM, 10-Mar-2022

53 लाख 42 हजार ने दिया था वोट

विधानसभा चुनाव में इस बार 81 लाख 72 हजार 173 में से 53 लाख 42 हजार 462 मतदाताओं ने मतदान किया था। यह 65.37 प्रतिशत है जबकि 2017 में प्रदेश में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्वाधिक मतदान के मामले में हरिद्वार जिला 74.77 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर था। प्रदेश में कुल 11697 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ था। 

12:44 AM, 10-Mar-2022

Uttarakhand Election Result Live: उत्तराखंड में आज आएंगे नतीजे, 70 विधानसभा सीटों पर 632 उम्मीदवारों की किस्मत का खुलेगा ताला

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस की हार या जीत का परिणाम जानने की उत्सुकता के साथ ही प्रदेश के लोगों की निगाहें उन सीटों पर भी लगी हैं, जो दिग्गजों की वजह से हॉट मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 


आज साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। पिछले चार चुनाव से सरकार बदलने की परंपरा टूटेगी या कायम रहेगी। मुख्यमंत्री के चुनाव हारने सहित तमाम मिथकों से भी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक पर्दा उठा जाएगा। इसके साथ ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे 632 उम्मीदवारों की मेहनत का फल भी सामने आ जाएगा। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks