QS World University Rankings: विषय के हिसाब से MIT दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी, IIT Delhi के प्रोग्राम टॉप 100 में


सब्जेक्ट पर आधारित क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 (QS World University Rankings 2022) जारी कर दी गई है। सब्जेक्ट के आधार पर रैंकिंग तैयार करने के लिए, क्यूएस मुख्य रूप से अकादमिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, उद्धरण और एच-इंडेक्स पर विचार करता है। वैश्विक रैंकिंग के अनुसार, लगातार दसवें वर्ष, MIT को सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी के रूप में सम्मानित किया गया है। इस वर्ष, यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कुल 1,029 यूनिवर्सिटी शामिल हैं। अमेरिकी संस्थान 51 में से 28 विषयों में टॉप पर हैं। एमआईटी 12 विषयों में नंबर 1 पर आकर सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाला संस्थान है।

आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज की स्ट्रीम में, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 98 के स्कोर के साथ लिस्ट में नंबर 1 स्थान हासिल किया है, इसके बाद कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने 97.9 और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने 97.4 के स्कोर के साथ लिस्ट में जगह बनाई है। जबकि टॉप 100 रैंक में कोई भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं है, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने 68.5 के स्कोर के साथ 188वीं रैंक हासिल की है।

IIT Delhi भी लिस्ट में शामिल
IIT दिल्ली के चार प्रोग्राम ने विश्व स्तर पर टॉप 100 में जगह बनाई है। ये विषय- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग है। संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम ने 56वीं रैंक (ओवरऑल स्कोर 77.5), मैकेनिकल इंजीनियरिंग 64वीं रैंक (ओवरऑल स्कोर 76.6), कंप्यूटर साइंस 65वीं रैंक (ओवरऑल स्कोर 71.0) और सिविल इंजीनियरिंग को 51-100 ब्रैकेट (ओवरऑल स्कोर 74.0) में स्थान दिया गया है।

QS World University Rankings 2022: Top 10 Universities in the world

ये रैंक ओवरऑल दी गई है..

  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, MIT
  • यूनाइटेड किंगडम की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • यूनाइटेड किंगडम की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान (Caltech)
  • यूनाइटेड किंगडम का इंपीरियल कॉलेज लंदन
  • स्विट्जरलैंड का स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • यूनाइटेड किंगडम का UCL (यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी

Top 10 Engineering Colleges in India: ये हैं भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

Source link

Enable Notifications OK No thanks