इस वजह से रणवीर की आंखें रह जाती हैं फटी!
इस प्लेट में कोई लजीज पकवान नहीं बल्कि एक कीड़ा होता है। Ranveer Singh कांटा और छूरी उठाते हैं और उस कीड़े को मन मसोसकर खा जाते हैं। उनकी शक्ल देखकर ऐसा लगता है कि वो अभी उल्टी कर देंगे, लेकिन जैसे-तैसे करके वो उस कीड़े को गटक जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया! दरअसल, बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ जंगल में जाने से पहले रणवीर ने ये तैयारी की है। आपने बेयर को शो में देखा होगा कि वो जंगल में कुछ भी खा लेते हैं। इसलिए रणवीर ने इसकी तैयारी पहले ही कर ली।
प्रैक्टिस के बाद रणवीर के मन से निकल गया डर
इस प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि कीड़े खाने की प्रैक्टिस करने के बाद शूटिंग के दौरान रणवीर बिना कुछ सोचे जंगल में कीड़े-मकोड़े को आसानी से खा रहे हैं। बिना डरे और बिना किसी झिझक के। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पहले भी आ चुके हैं कई प्रोमो
इससे पहले भी शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। एक प्रोमो में दिखाया गया कि अपनी जिद को पूरा करने के लिए कंफर्ट जोन छोड़ना पड़ता है और ऐसा ही रणवीर ने भी किया। वो जंगल में जंगली जानवरों से जूझते नजर आए। उन्होंने अपनी वाइफ दीपिका के लिए पहाड़ों से एक खास फूल को भी तोड़ा, जिसके बारे में कहा जाता है कि वो कभी मरता नहीं है। उन्होंने पथरीले रास्ते पर बेयर के साथ चलकर अपने डर को खत्म किया।
पहले भी कई सिलेब्स बने हैं शो का हिस्सा
ऐसा पहली बार नहीं है, जब बेयर ग्रिल्स के फेमस शो Man vs. Wild में कोई इंडियन सिलेब्रिटी शामिल हुआ है। रणवीर सिंह से पहले साउथ के मेगास्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, विक्की कौशल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। बेयर ग्रिल्स का ये शो दुनियाभर में पॉप्युलर है। इसमें हॉलिवुड के भी तमाम सितारे शामिल हो चुके हैं।
8 जुलाई को आएगा शो
आप रणवीर सिंह के साथ बेयर ग्रिल्स के इस शो नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई को देख सकेंगे। इस शो के अलावा रणवीर आज यानी 7 जुलाई को ‘कॉफी विद करण 7’ के चैट शो में भी नजर आएंगे। उनके साथ काउच पर आलिया भट्ट भी होंगी। इस शो के भी कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जहां तीनों स्टार्स ढेर सारी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
रणवीर सिंह का राजस्थानी डांस वीडियो वायरल
ये फिल्में होंगी रिलीज
रणवीर सिंह कई फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। उनके पास करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है, जिसमें वो आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ भी है। वो ‘सिंबा 2’ में भी होंगे।