बैंकों समेत RBI रेग्‍युलेटेड बाजारों में आज से होगा 1 घंटा ज्‍यादा काम, चेक करिए नया समय


मुंबई . भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI- रेग्‍युलेटेड बाजारों में कोरोना महामारी से पहले वाले समय को बहाल कर दिया है. इसमें करेंसी मार्केट का भी समय है. आरबीआई के रेगुलेटेड मार्केट्स में ट्रेडिंग आज सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी. फिलहाल बाजार सुबह 10 बजे खुलते हैं.

RBI ने अपने फैसले की जानकारी देते हुआ कहा कि कोरोना के कारण लगाए प्रतिबंधों में ढील के बाद महामारी पूर्व समय 9:00 बजे को बहाल किया जा रहा है. बाजार का नया टाइम टेबल आज यानी 18 अप्रैल, सोमवार से लागू हो गया है. नए टाइम टेबल के अनुसार से अब कारोबार सुबह 10 बजे के स्थान पर 9 बजे से ही शुरू होगा और 3.30 बजे तक जारी रहेगा. आरबीआई के बाजार के समय में 30 मिनट की वृद्धि की है.

यह भी पढ़ें- बैंकों की लोन ग्रोथ 9.6 फीसदी बढ़ी, मार्च में 118.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

बता दें कि कोविड -19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आरबीआई ने 7 अप्रैल, 2020 को बाजार के समय में बदलाव किया था. उस समय कारोबार के समय को आधा घंटा कम करते हुए बाजार का समय सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक किया गया था. लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर बाजार में कारोबार के लिए पुराने टाइम टेबल को लागू किया जा रहा है.

नई टाइमिंग – 

  • Call/notice/term money –                                             9:00 am to 3:30 pm
  • Market repo in Government Securities –                  9:00 am to 2:30 pm
  • Tri-party repo in Government Securities –               9:00 am to 3:00 pm
  • Commercial paper and Certificates of Deposit –      9:00 am to 3:30 pm
  • Repo in Corporate Bonds-                                             9:00 am to 3:30 pm
  • Government Securities (Central Government Securities, State Development Loans and Treasury Bills) –  9:00 am to 3:30 pm
  • Foreign Currency (FCY)/Indian Rupee (INR) Trades including Forex Derivatives – 9:00 am to 3:30 pm
  • Rupee Interest Rate Derivatives –                              9:00 am to 3:30 pm

Tags: Bank, Bank news, Market, RBI

image Source

Enable Notifications OK No thanks