RBSE 10th Result 2022 Live Updates: दोपहर 3 बजे शिक्षा मंत्री जारी करेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) द्वारा आज 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2022) जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड की हाईस्कूल का रिजल्ट (Rajasthan Board Class 10 Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्रों का रिजल्ट शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला द्वारा जयपुर के शिक्षा संकुल से दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड ने RBSE कक्षा 10 की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की थी।

RBSE 10th Result 2022 Live Updates:

RBSE Result 2022/ 10:52 am: शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी थी रिजल्ट की जानकारी

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट कर रिजल्ट की तारीख की घोषणा की। बीडी कल्ला ने ट्वीट कर कहा, ”माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक तथा प्रवेशिका का परीक्षा परिणाम कल दोपहर 3 बजे घोषित किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं।”

10:39 am:

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 ऐसे कर पाएंगे चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए RBSE 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा, यहां अपना रोल नंबर सबमिट करें।
स्टेप 4- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5- अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ऑउट ले लें।

RBSE 10th Result 2022 Time/10:28 am: इस समय आएगा रिजल्ट

शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला आज यानी 13 जून को दोपहर 3 बजे राजस्थान कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करेंगे।इसके बाद आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 बीएसईआर परिणाम वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

Source link

Enable Notifications OK No thanks