23 जून को लॉन्च हो रही है ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से लैस Realme TechLife Watch R100:


नई दिल्ली।Realme TechLife Watch R100 भारत में 23 जून को लॉन्च की जाएगी। इस दिन इस वॉच को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का टीएफटी एलसीडी लार्ज कलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि Realme TechLife Watch S100 और Realme TechLife Watch SZ100 को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। नई वॉच को दो कलर में पेश किया जा सकता है। इसे फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। Realme ने ट्विटर के जरिए Realme TechLife Watch R100 को लॉन्च करने की घोषणा की है।

Realme TechLife Watch R100 के संभावित फीचर्स:
Realme की स्मार्टवॉच को एल्यूमीनियम से बनाया गया है। यह राउंड डायल के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 1.32 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 360 x 360 होगा। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया होगा। साथ ही इसमें 380mAh की बैटरी क्षमता दी गई होगी। इसकी बैटरी 7 दिनों तक साथ निभा सकती है।

Realme ने हाल ही में Realme TechLife Watch SZ100 को लॉन्च किया था। स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रुपये है। इसे लेक ब्लू और मैजिक ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसमें 1.69 इंच का एचडी कलर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।इसे एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। वहीं, मार्च में, Realme ने TechLife Watch S100 भी लॉन्च किया था। भारत में इसकी कीमत 2,499 रुपये है। इसे ब्लैक और ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

Realme TechLife Watch S100 में 1.69 इंच का (240×280 पिक्सल) कलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इससे आप हार्ट रेट भी चेक की जा सकती है। साथ ही SpO2 को भी चेक किया जा सकेगा। इसमें ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी दी गई है। थी। यह Android 5.0 या iOS 11 के लिए कंपेटिबल है। इसमें 260mAh की बैटरी दी गई है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks