Russia Ukraine War Live: युद्ध रोकने के मूड में नहीं है अमेरिका, यूक्रेन को देगा एक और सैन्य सहायता पैकेज


09:43 AM, 20-Apr-2022

रूस की सेना दुनिया की सबसे क्रूर सेना: जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की सेना दुनिया की सबसे क्रूर सेना है। उसे मानवता से कोई लेना-देना नहीं है।

07:51 AM, 20-Apr-2022

युद्ध समाप्त करने के मूड में नहीं अमेरिका

रूस के वर्चस्व को कम करने के लिए अमेरिका भी नहीं चाहता है कि यह महायुद्ध समाप्त हो। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अमेरिका एक बार फिर से यूक्रेन को सैन्य सहायता पैकेज मुहैया करने जा रहा है।

07:40 AM, 20-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: युद्ध रोकने के मूड में नहीं है अमेरिका, यूक्रेन को देगा एक और सैन्य सहायता पैकेज

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने जानकारी दी है कि अमेरिका यूक्रेन को एक और सैन्य सहायता पैकेज मुहैया कराएगी।



Source link

Enable Notifications OK No thanks