Russia Ukraine War Live: रूसी हमले में यूक्रेन को भी बड़ा नुकसान, जेलेंस्की बोले- 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत व 10 हजार घायल


09:03 AM, 16-Apr-2022

रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी

यूक्रेन की सैन्य मदद कर रहे अमेरिका को अब रूस ने धमकी दी है। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, रूस की ओर से एक औपचारिक पत्र भेजकर कहा गया है कि, यूक्रेन को भेजी जा रही खतरनाक हथियारों की खेप लगातार तनाव बढ़ा दी है। अगर यह जारी रहा तो भविष्य में इसके बहुत ही घातक परिणाम हो सकते हैं। रूस ने कहा कि, अमेरिकी सैन्य मदद खतनाकर स्थितियां पैदा कर रही हैं। 

08:50 AM, 16-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: रूसी हमले में यूक्रेन को भी बड़ा नुकसान, जेलेंस्की बोले- 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत व 10 हजार घायल

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 52वां दिन है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने माना है कि, उन्हें बहुत अधिक सैन्य नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक यूक्रेन के तीन हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं, वहीं 10 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं। 

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks