दुखद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के शंकरनारायणन का निधन, कई प्रदेशों के रहे थे राज्यपाल

पीटीआई, पलक्कड़ (केरल)
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:53 AM IST

सार

के शंकरनारायणन महाराष्ट्र, नगालैंड और झारखंड के राज्यपाल थे। केरल सरकार में उन्होंने वित्त, कृषि और उत्पाद शुल्क सहित कई विभाग संभाले थे।

ख़बर सुनें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके के शंकरनारायणन का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 साल के थे। इसकी जानकारी पारिवारिक सूत्रों ने दी।

के शंकरनारायणन महाराष्ट्र, नगालैंड और झारखंड के राज्यपाल थे। उन्होंने राज्यपाल के रूप में अरुणाचल प्रदेश, असम और गोवा का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। शंकरनारायणन चार बार विधायक रह चुके थे। केरल सरकार में उन्होंने वित्त, कृषि और उत्पाद शुल्क सहित कई विभाग संभाले थे।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks