Sanjay Raut: ‘अब नहीं कोई बात खतरे की…’, राउत के इस ट्वीट पर कई अटकलें, फडणवीस और शिंदे को भी किया टैग

ख़बर सुनें

शिवसेना नेता संजय राउत के एक ट्वीट ने आज महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने आज उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है जिसके बाद से कई अटकलें लगने लगी हैं। दरअसल, राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”अब नही कोई बात खतरे की… अब सभी को सभी से खतरा है”, हालांकि इस ट्वीट में वे कहना क्या चाह रहे हैं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस ट्वीट में सोचने वाली बात यह है कि आखिर उन्होंने उद्धव और प्रियंका के साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को क्यों टैग किया? 

राउत के ट्वीट के कई मायने
संजय राउत के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस ट्वीट से एक संकेत यह है कि शिवसेना आने वाले समय में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यानी कि शिवसेना या तो भाजपा के साथ समझौता कर लेगा या फिर नए स्तर से अपनी शुरुआत करेगी।  वहीं दूसरे संकेत की बात करें तो यह महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर भी हो सकता है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks