नन्ही-सी बेटी के साथ Debina Bonnerjee का ये वीडियो देख फैंस को क्यों आया गुस्सा? सुना रहे हैं खरी-खोटी


टीवी की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस देबीना बनर्जी (Debina Bonnnerjee) हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही बेटी को जन्म दिया है और न्यूबॉर्न बेबी गर्ल का नाम लियाना चौधरी (debina bonnerjee baby name Lianna Choudhary) रखा है। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट से लेकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करने और अब बच्चे संग जिंदगी के सबसे बेहतरीन पलों को इंजॉय करने तक, देबीना सोशल मीडिया पर सबकुछ शेयर कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो नन्ही सी मासूम को एक हाथ में थाम चहलकदमी करते हुए गाना सुन रही हैं और गुनगुना (Debina Bonnnerjee sings daughter favourite song) भी रही हैं, लेकिन यूजर्स को उनका ये अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया!

दरअसल, देबीना ने जिस तरह से मासूम सी बच्ची को एक हाथ में थामा हुआ था, ये देखकर लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे लापरवाही बताया और पूछा सवाल पूछने लगे कि क्या उन्हें बच्चों को पकड़ने का बेसिक तरीका नहीं पता? यही नहीं, एक ने तो ये भी लिख दिया कि ‘मैडम वो बेबी है कोई खिलौना नहीं है जो इस तरह से पकड़ा हुआ है।’

आजकल ऐसी होती है देबीना की सुबह


इस वीडियो में देबीना अपने घर में कंफर्ट कपड़ो में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक हाथ में बच्ची को पकड़ा हुआ है और टहलते हुए गाना सुन रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि आजकल उनकी सुबह कुछ ऐसी होती है। उन्होंने ये भी बताया कि ये उनकी बेटी का फेवरेट सॉन्ग है।

ऐक्ट्रेस पर भड़के यूजर्स

debina bonnerjee trolled

देबीना हुईं ट्रोल

इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स देबीना पर भड़क उठे। एक ने लिखा, ‘न्यूबॉर्न को इस तरह से होल्ड करना डरावना है।’ दूसरे ने लिखा, ‘सेलेब्स रील्स बनाने में इतना बिजी हैं कि वो बच्चे को पकड़ने के बेसिक तरीके भी भूल गए हैं।’ एक ने तो ये भी कमेंट किया, ‘ऐसे बेबी को एक हाथ से कौन लेता है मैडम?’

3 अप्रैल को बने थे पैरेंट्स


देबीना और गुरमीत 3 अप्रैल को पैरेंट्स बने हैं। इसके बाद से ही वो लगातार बेबी के फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक बच्ची का चेहरा रिवील नहीं किया है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks