57km रेंज वाला Segway E110A इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 48km/h है टॉप स्पीड


Segway Ninebot ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर E110A को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने 2022 प्रेस डे इवेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ 2022 किक स्कूटर लाइनअप की घोषणा भी की। E110A की बात करें, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 35.5 मील (करीब 57 किलोमीटर) दौड़ सकता है। यह एक लो-स्पीड ई-स्कूटर है, जिसकी टॉप स्पीड 30 मील प्रति घंटा (करीब 48 km/h) है।

Segway ने प्रेस रिलीज़ के जरिए E110A के साथ-साथ नई इलेक्ट्रिक किक स्कूटर लाइनअप के लॉन्च की जानकारी दी। हालांकि, अभी कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है।

जैसा कि हमने बताया, Segway E110A की टॉप स्पीड 30mph है। स्कूटर को इतनी पावर देने के लिए इसमें 1.1kW क्षमता की इलेक्ट्रिक हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.5kW का पीक आउटपुट देने में सक्षम है। इसमें 1.8kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो E110A को सिंगल चार्ज में 35.5 मील तक चला सकता है। इसकी बैटरी छह घंटे तक पूरी तरह से चार्ज हो सकती है।

स्कूटर का वज़न 90 किलोग्राम है। इसमें 27-लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। E110A में ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं और दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि स्कूटर IPX5 रेटिंग से लैस है। इसमें रिमोटर की ऑपरेशन, पासवर्ड अनलॉक और बैटरी सेफ्टी जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

Segway-Ninebot के SVP और Segway ग्लोबल बिजनेस सेंटर के प्रेसिडेंट Alex Huang का कहना है कि “सेगवे को निजी परिवहन क्षेत्र में इनोवेशन और लीडरशिप की हमारी लंबी परंपरा को जारी रखने पर गर्व है। पिछले 2 साल सभी के लिए कठिन रहे हैं, लेकिन आज यहां कैलिफोर्निया में तीन नई प्रोडक्ट कैटेगरी के हमारे लेटेस्ट अनावरण के साथ, हम भविष्य में यहां और अधिक सिंपल मूविंग सेवाएं और ग्रीन-एनर्जी, स्मार्ट पर्सनल मोबिलिटी प्रोडक्ट प्रदान करने की उम्मीद करते हैं।”

Source link

Enable Notifications OK No thanks