Simmba 2: रणवीर सिंह की फिसली जुबान, ‘सिंबा 2’ का खोल दिया भेद, रोहित शेट्टी बोले- दीपिका पादुकोण संग बनाऊंगा लेडी सिंघम


डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज ‘सिंबा’ (Simmba) साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में थे। ये पहला मौका था जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने साथ में काम किया। दोनों की ये जोड़ी दर्शकों को भी पसंद आई और फिर दोनों ने फिल्म ‘सर्कस’ में साथ काम करने का फैसला लिया। अब हालिया एक इवेंट में रणवीर सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने बातों ही बातों में बता दिया कि वह और रोहित शेट्टी ‘सिंबा 2’ (Simmba 2) भी लेकर आ रहे हैं। जी हां, ये बोल रणवीर सिंह के थे, जिसे आप नवभारत टाइम्स के वीडियो में सुन सकते हैं।

कमर्शियल ऐड को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। 28 मई 2022 को हुए इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान ऐक्टर की जुबान फिसल गई और उन्होंने बता डाला कि ‘सिंबा 1 आई और सोचिए जब सिंबा 2 आएगी तो क्या होगा।’ रोहित शेट्टी इस दौरान सकपका जाते हैं और पीछे से कहते हैं… ‘लो इसने तो बोल दिया।’

रणवीर सिंह अपनी बात को संभालते हुए कहते हैं कि ‘हां हां कुछ भी हो सकता है। मैं तो बस कह रहा हूं। जिंदगी है कुछ भी हो सकता है।’

दीपिका पादुकोण को लेकर बनाएंगे लेडी सिंघम
इस दौरान रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की वाइफ और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर भी अपनी प्लानिंग बता डाली। उन्होंने बताया कि ‘अब मैं दीपिका को भी हीरो के बराबर रोल में कास्ट करूंगा।’ इस पर रणवीर सिंह कहने लगे, ‘दर्शक तभी दीपिका को लेडी सिंघम बोलेंगे।’

Karan johar New Action Movie: करण जौहर ने नई ऐक्शन फिल्म का किया ऐलान, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट भी बता दी
रोहित शेट्टी ने बताई अपनी आने वाली फिल्मों की प्लानिंग
रोहित शेट्टी ने इस कार्यक्रम में कहा कि ‘वह पहले सर्कस लेकर आएंगे। फिर अजय देवगन संग सिंघम 4 को पूरा करेंगे। उसके बाद सिंबा 2 भी जरूर बनेगी। अगर इस बीच दर्शक गोलमाल की मांग करेंगे तो उसका काम भी होगा।’

image Source

Enable Notifications OK No thanks