आखिरी वक्त पर सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन हुआ कैंसिल, इस बड़ी वजह से परिवार ने रद्द किया प्लान


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके हस्बैंड आनंद आहूजा पहले बच्चे का जल्द स्वागत करने वाले हैं। हाल में ही एक्ट्रेस लंदन से मुंबई लौटी हैं। बताया जा रहा था कि सोनम कपूर का परिवार और उनके दोस्त उनके लिए स्पेशल बेबी शावर का कार्यक्रम रखने वाले हैं। 17 जुलाई को ये कार्यक्रम होगा और इस सिलसिले में सोनम कपूर अपने घर लौटी हैं। लेकिन अब नया अपडेट सामने आ रहा है कि सोनम कपूर का बेबी शावर का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है। इसकी वजह है कोरोना। माना जा रहा है कि आखिरी वक्त पर इस कार्यक्रम को परिवार ने रद्द कर दिया है। वह कोविड19 के बढ़ते मामलों के बीच कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर का बेबी शावर कोविड 19 के चलते कैंसिल कर दिया गया है। कपूर परिवार के करीबी ने सूत्रों को बताया कि परिवार सोनम कपूर की गोद भराई की तैयारी कर रहा था। कई गेस्ट्स को न्यौता और गिफ्ट हैंपर भी भेज दिए गए थे। ये कार्यक्रम कविता सिंह के ब्रांद्रा वाले बंगले में आयोजित किया जाने वाला था। लेकिन अब कोरोना के बढ़ते मामलों ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है और परिवार ने फैसला लिया है कि वह हेल्थ इशुज और सतर्कता बरतते हुए इसे कैंसिल कर देंगे। वहीं सोनम कपूर भी अपने आने वाले बेबी को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती हैं।

सोनम कपूर की गोद भराई की गेस्ट लिस्ट
बता दें Sonam Kapoor की गोद भराई को लेकर बताया जा रहा था कि उनकी दोस्त मसाबा गुप्ता उनके लिए ड्रेस तैयार करने वाली थीं तो अनिल कपूर और सुनीता कपूर इस पार्टी को होस्ट करने वाले थे। इस कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स को न्यौता भी भेज दिया गया था। बताया जा रहा था कि सोनम कपूर के बेबी शावर में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, जैकलीन फर्नांडिस समेत तमाम बड़ी एक्ट्रेस भी शामिल होने वाली थीं।

Sonam Kapoor: कौन हैं पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह, जिनके घर होगा अनिल कपूर की बेटी सोनम का बेबी शावरSonam Kapoor in Mumbai: दूसरी गोदभराई से पहले मुंबई में दिखीं सोनम कपूर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी वाला ग्लो
Sonam Kapoor का Baby Shower
बता दें सोनम कपूर की गोद भराई का एक कार्यक्रम 16 जून 2022 को लंदन में आयोजित हुआ था जिसमें उनके दोस्तों और परिवार ने शिरकत की थी। कई वीडियोज भी सामने आए थे जिसमें न्यू मॉमी सोनम कपूर खूब एन्जॉय करती नजर आई थीं।

image Source

Enable Notifications OK No thanks