चिंतिन शिविर: सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के लिए कही यह खास बात, कांग्रेस की नई रणनीति पर भी किया बड़ा एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 May 2022 04:58 PM IST

सार

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे चिंतन शिविर के तीसरे और आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, राजनीतिक चुनौतियों पर विचार करने के लिए एक सलाहकार समिति बनाएंगे।  

ख़बर सुनें

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे चिंतन शिविर के तीसरे और आखिरी दिन कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, राजनीतिक चुनौतियों पर विचार करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के लिए एक सलाहकार समिति बनाएंगे। साथ ही संगठन में सुधार के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा। 

सोनिया गांधी ने कहा, हम जीतेंगे…यही हमारा संकल्प है, यही हमारा नव संकल्प है। उन्होंने कहा, कांग्रेस देशभर में ‘राष्ट्रीय कन्याकुमारी टू कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा’ निकालेगी। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर गांधी जयंती से होगी। 

कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से लेकर मेरे जैसे वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द को बढ़ाएगी और संविधान का सरंक्षण करने में मदद करेगी। सोनिया ने यह भी एलान किया कि 15 जून से कांग्रेस जन जागरण अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत लोगों को जागरुक किया जाएगा। 
 
विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks