आंकड़े: 2020 में 170 से अधिक देशों में 51000 से अधिक भारतीयों का हुआ था जन्म, 19817 की विदेशों में हुई मौत


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 05 May 2022 07:26 PM IST

सार

आरजीआई की रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में 170 देशों में 51,089 भारतीय बच्चों का जन्म विदेशों में हुआ। ऐसे बच्चों की सबसे अधिक संख्या यूएई में रही, जहां 16,469 भारतीय बच्चों ने जन्म लिया।

Indians born and died abroad in 2020

Indians born and died abroad in 2020
– फोटो : Amar Ujala Graphics

ख़बर सुनें

विस्तार

भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में 170 से अधिक देशों में 51,000 से अधिक भारतीय बच्चों का जन्म हुआ था। वहीं, लगभग 10.817 भारतीयों की विदेशों में मौत हो गई।

आरजीआई की रिपोर्ट ‘2020 के लिए नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित भारत के महत्वपूर्ण आंकड़े’ के अनुसार 2020 में विदेशों में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रही।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 में विदेशी भूमि पर भारतीय नागरिकों के जन्म और मृत्यु का पंजीकरण विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों और पोस्ट्स में नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में 170 देशों में 51,089 भारतीय बच्चों का जन्म विदेशों में हुआ। ऐसे बच्चों की सबसे अधिक संख्या यूएई में रही, जहां 16,469 भारतीय बच्चों ने जन्म लिया। वहीं, सऊदी अरब में जन्म लेने वाले भारतीय बच्चों की संख्या 6074 रही थी।

अमेरिका में 37, पाकिस्तान में चार भारतीय बच्चों का जन्म

इसके अलावा अन्य देशों में जन्म लेने वाले भारतीय बच्चों की संख्या कुवैत में 4202, कतर में 3936, इटली में 2352, ऑस्ट्रेलिया में 2316, ओमान में 2177, बहरीन में 1567, जर्मनी में 1400 और सिंगापुर में 1358 रही थी। वहीं, स्पेन में 768, दक्षिण अफ्रीका में 620, ब्रिटेन में 578, स्वीडन में 388, जांबिया में 156, अमेरिका में 37 और पाकिस्तान में चार बच्चों का जन्म हुआ था।

सऊदी अरब में हुई सबसे ज्यादा भारतीय नागरिकों की मौत

वहीं, रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में विदेशों में जान गंवाने वाले कुल 10,817 भारतीयों में से 3754 की मौत सऊदी अरब में हुई थी। इसके अलावा यूएई में 2454, कुवैत में 1279, ओमान में 630, कतर में 386, बहरीन में 312, अमेरिका में 254, इटली में 216, सिंगापुर में 166, ब्रिटेन में 19 और पाकिस्तान में छह भारतीयों की मौत हुई।



Source link

Enable Notifications OK No thanks