स्वरा भास्कर ने लगाई लताड़- देश में क्या कुछ हो रहा और तुम्हे रणवीर सिंह की फोटोज पर चर्चा सूझ रही


हाल ही में एक मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने के बाद एक्टर रणवीर सिंह ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जहां नेटिज़न्स एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी थे जिनकी इसके बारे में अलग राय थी। लेकिन लोगों के रिएक्शन से ये तो पता चल गया है कि वो लगातार रणवीर सिंह की फोटोज पर अपने व्यूज शेयर करने में लगे हुए हैं। अपने आस-पास और क्या हो रहा है, इससे ज्यादा दिलचस्पी उन्हें ये जानने में है कि अब इन फोटोज पर क्या बात चल रही है। अब, स्वरा भास्कर, जो अपनी राय के बारे में काफी मुखर हैं, उन्होंने भी कुछ ऐसा ही कहा है। स्वार ने रणवीर को उनके न्यूड फोटोशूट के लिए ट्रोल करने वाले सभी को लताड़ लगाई है।

रणवीर के सपोर्ट में स्वरा
उन्होंने (Swara Bhaskar) ट्वीट किया, ‘देश में आए दिन अन्याय और उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन हमारी नाराजगी रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए रिजर्व है! मेरा मतलब है, क्या सचमुच आप लोग ऐसे हैं! इसे पसंद मत करो, इसे मत देखो! इसे जो करना है करो लेकिन हम पर अपनी पसंद ‘थोपो’ मत! यह कोई नैतिक मुद्दा नहीं है!’

मिमी चक्रवर्ती की बातें जायज?

इससे पहले, एक्ट्रेस-राजनेता मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फोटोज पर कहा था, ‘रणवीर सिंह के नए फोटोशूट के साथ इंटरनेट पर बवाल हो गया और कॉमेंट्स ज्यादातर फायर इमोजीस थीं। बस सोच रही थी कि अगर यह एक महिला होती तो क्या उसे भी तारीफें मिलतीं। या आपने उसका घर जला दिया होता। उसे जान से मारने की धमकी दी होती और फूहड़ कॉमेंट्स ने उसे शर्मसार कर दिया होता।’

Mimi Chakraborty: रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भड़कीं मिमी चक्रवर्ती, कहा- अगर यही काम कोई लड़की करती तो?
रणवीर सिंह की फोटोज पर बवाल
रणवीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मैगजीन के लिए न्यूड पोज देते हुए फोटोज शेयर की हैं। उनके फैंस इस पर गदगद हो गए और उनके लिए प्यार की बौछार कर दी। इधर वर्कफ्रंट पर, रणवीर अगली बार रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ और करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। वहीं, स्वरा आखिरी बार साल 2021 में आई शॉर्ट फिल्म ‘शीर कोरमा’ में नजर आई थीं।

image Source

Enable Notifications OK No thanks