न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Jun 2022 06:05 PM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर के धानमंडी इलाके में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति सिलाई की दुकान चलाता था। उसकी दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी।
जिसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी थी। उधर, कन्हैयालाल की हत्या के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहे दो मुस्लिम युवकों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि, उदयपुर वालों गुस्ताखी नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा। साथ ही वीडियो में युवक पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।