मूवी थिएटर का मजा अब घर पर! 21,000 रुपये के छप्परफाड़ डिस्काउंट पर मिल रहा बड़ी स्क्रीन का स्मार्ट टीवी


नई दिल्ली। Xiaomi Super Sale: Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर Super Sale का आयोजन किया है। इस सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको एक ऐसे ही ऑफर की जानकारी दे रहे हैं जिसमें आपको एक स्मार्ट टीवी बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस टीवी की स्क्रीन 43 इंच की है। यानी कि आप बड़ी स्क्रीन वाला टीवी कम कीमत में खरीद पाएंगे यहां से। सेल के दौरान Redmi Smart TV 4K Ultra HD X series के टीवी पर 21,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में।

Redmi Smart TV 4K Ultra HD X43 की कीमत और ऑफर्स: यह टीवी 43 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। वैसे तो इसकी कीमत 42,999 रुपये है। इसे 15,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 27,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आपके SBI का कार्ड है तो आपको 6,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। कुल मिलाकर इस पर 21,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Redmi Smart TV 4K Ultra HD X43 के फीचर्स: इसमें 43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 3840 x 2160 है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें 3 HDMI पोर्ट्स हैं। साथ ही 2 USB पोर्ट्स हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसमें 30 वॉट का आउटपुट दिया गया है। इसके अलावा यह एंड्रॉइड टीवी 10, पैचवॉल 4 जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर और बिल्ट-इन वाई-फाई दिया गया है। इसमें2 जीबी की रैम और 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह Prime Video, Netflix, Disney + Hotstar, YouTube, Apple TV का सपोर्ट दिया गया है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks