न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:00 AM IST
सार
स्वास्थ मंत्रालय के सोमवार के आंकडे के अनुसार बीते 24 घंटे में 2 लाख 9 हजार 918 लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि 959 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2 लाख 62 हजार 628( 2,62,628) लोग स्वस्थ भी हुए।
कोरोना मृतकों की संख्या बढ़ी
– फोटो : पीटीआई
देश में लगातार बढ़ती कोरोना मृतकों की संख्या ने लोगों को एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है। स्वास्थ मंत्रालय के सोमवार के आंकडे के अनुसार बीते 24 घंटे में 2 लाख 9 हजार 918 लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि 959 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2 लाख 62 हजार 628( 2,62,628) लोग स्वस्थ भी हुए। सक्रिय मामलों की बात करें तो यह अभी भी 18 लाख के पार है यानी कि देश में कुल 18 लाख 31 हजार 268 लोग (18,31,268) अब भी संक्रमित हैं। वहीं सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि कोरोना मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
पिछले एक सप्ताह में कोरोना से 5200 लोगों की गई जान
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बीते एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो ऐसा लग रहा है कि कोरोना अपने पुराने रूप में आने लगा है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पिछले साल की तरह यह वायरस कहीं मौत का तांडव तो नहीं मचाएगा। आइए नजर डालते हैं पिछले एक सप्ताह में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पर…
दिन के आंकड़े |
मौतें |
31 जनवरी |
959 |
30 जनवरी |
891 |
29 जनवरी |
871 |
28 जनवरी |
627 |
27 जनवरी |
573 |
26 जनवरी |
665 |
25 जनवरी |
614 |
कुल 7 दिन |
कुल 5200 मौतें |
केरल ने बढ़ाया मौत का आंकड़ा
केरल में बीते 24 घंटों में कोरोना से रिकॉर्ड 374 लोगों की मौत हुई है जिसने देश में मृतकों की संख्या बढ़ाकर 959 कर दी है।
विस्तार

image Source