भारत में इन 10 एसयूवी कारों की तगड़ी डिमांड, 18 महीने तक लंबा वेटिंग पीरियड


हाइलाइट्स

भारत में एसयूवी कारों की बहुत डिमांड है.
कई एसयूवी कारों के लिए लंबा वेटिंग पीरियड है,
सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड XUV 700 के लिए है.

नई दिल्ली. भारत में एसयूवी कारों की डिमांड बीते काफी समय से लगातार बढ़ रही है. बीते कुछ सालों में इस सेगमेंट में लगातार मांग बढ़ रही है और इसीलिए कंपनियां भी लगातार नए मॉडल्स बाजार में उतार रही हैं. वर्तमान में यह भारतीय कार बाजार का सबसे कॉम्पटेटिव सेगमेंट है. मांग के चलते इन कारों का वेटिंग पीरियड भी हाई है. यहां हम आपको ऐसी ही कारों के बारे में बताएंगे जिनकी बाजार में जबरदस्त डिमांड है.

इन 10 कारों का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा
महिंद्रा एक्सयूवी 700                         12-18 महीने
महिंद्रा थार                                          9-12 महीने
हुंडई क्रेटा                                           3-10 महीने
टाटा पंच –                                            3-7 महीने
किआ सॉनेट                                         6-7 महीने
किआ सेल्टॉस                                       6-7 महीने
टाटा नेक्सॉन                                          5 महीने
टोयोटा फॉर्च्युनर                                    5-6 महीने
एमजी एस्टर                                           4-5 महीने
निसान मैग्नाइट                                        4 महीने

इस बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले महीने 15 अगस्त को ग्लोबल कार मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. अगले महीने लंदन में महिंद्रा कंपनी अपनी 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों के कॉन्सेप्ट मॉडल को अनवील करने वाली है और खबर यह भी है कि इस मौके पर कंपनी एक इलेक्ट्रिक लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक भी पेश कर सकती है.
यह भी पढ़ें : नई WR-V लाने की तैयारी में होंडा, 2022 GIIAS मोटर शो में अगले महीने हो सकती है पेश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक को युनाइटेड किंगडम बेस्ड महिंद्रा अडवांस्ड डिजाइन यूरोप (MADE) में डिवेलप किया गया है और इसे खासतौर पर नॉर्थ अमेरिकी मार्केट के लिए बनाया जा रहा है. महिंद्रा नॉर्थ अमेरिकन टेक्निकल सेंटर में इस पिअकप ट्रक का मैकेनिकल पार्ट तैयार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : Next Gen Maruti Alto India Launch: नई ऑल्टो की लॉन्च डेट आई सामने,कम दाम में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

आपको बता दें कि आने वाले समय में भारत समेत अन्य देशों में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें लाने वाली हैं और इनका मुकाबला मुख्य रूप से टाटा नेक्सॉन ईवी, नेक्सॉन ईवी मैक्स और एमजी जेडएस ईवी जैसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों से होगा.

Tags: Auto News, SUV, Tata Motors

image Source

Enable Notifications OK No thanks