हर औरत की आंख खोल देंगी ये 5 वेब सीरीज, बताती हैं बंद दरवाजों के पीछे होने वाले शोषण की कहानी


कुछ साल पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक शॉर्ट फिल्म आई थी Going Home, जिसके जरिए एक बड़ा सवाल किया गया था कि क्या महिलाएं सच में सड़क पर सुरक्षित हैं? अगर वो रात में बाहर अकेली सड़क पर निकल जाएं तो वह सुरक्षित रह सकती हैं? उस शॉर्ट फिल्म के मेसेज की खूब तारीफ हुई थी। लेकिन जैसा उस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया, ऐसा असल जिंदगी में वास्तविकता से भी परे लगता है।

भले ही आज हम नारी सशक्तिकरण और महिलाओं की प्रगति की बात करते हों। भले ही इस बात का जश्न मनाते हों कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। पर सच बात तो यह है कि महिलाओं के प्रति अत्याचार, उनका शोषण अभी भी खत्म नहीं हुआ है। लगभग रोजाना ही ऐसे न जाने कितने मामले सामने आते हैं, जिनमें महिलाएं मानसिक से लेकर शारीरिक शोषण से गुजरती हैं। लेकिन महिलाओं को खुद ही अपने लिए आवाज उठानी होगी। अब वक्त आ गया है जब महिलाओं को अपनी कहानी खुद बदलनी होगी। अपनी किस्मत खुद लिखनी होगी। 8 मार्च को International Women’s Day के मौके पर यहां उन 5 वेब सीरीज (web series for women) के बारे में बता रहे हैं जो हर महिला को देखनी चाहिए। अगर वाकई आंखें खोलनी हैं और कुछ सबक लेना है तो इन्हें जरूर देख डालिए। इन वेब सीरीज में अत्याचार और शोषण की कहानी के साथ-साथ यह भी दिखाया गया कि किस तरह महिलाओं ने खुद के लिए आवाज उठाई।

पढ़ें: शादी के बाद क्यों होते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, क्या होता है हश्र? नहीं जानते तो देखिए ये 6 वेब सीरीज

आर्या और आर्या 2 (Aarya & Aarya 2)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज ‘आर्या’ का है। इसमें सुष्मिता सेन ने आर्या सरीन नाम की एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जिसके पति और भाई को उसके पिता विरासत को बचाने के नाम पर मार देते हैं। तब आर्या सरीन पति की मौत का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में उतर जाती है। वह अकेले ही सबसे बदला लेती है। पर इस दौरान बच्चों की भी सुरक्षा करती है। वह उन्हें अपराध की दुनिया से रखने के लिए किसी भी सीमा तक चली जाती है। इस लड़ाई में आर्या को अपने ही परिवार की रक्षा करने के लिए परिवार के ही कुछ ‘भेदियों’ से लड़ना पड़ता है। वह किसी पर भी विश्वास नहीं कर पाती।

पढ़ें: पार्टनर पीटता और गालियां देता है? चुप मत रहिए इन 7 फिल्मों से लीजिए हिम्मत जुटाने का सबक

बॉम्बे बेगम्स (Bombay Begums)

bombay begums


इस लिस्ट में Bombay Begums का नाम भी शामिल किया जा सकता है। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज को अलंक्रिता श्रीवास्तव ने बनाया था। इसमें कई ऐसे सीन हैं जो हर महिला और लड़की के लिए आई ओपनर हैं। एक सीन है जहां पूजा भट्ट का किरदार यानी रानी अपनी सौतेली बेटी को समझाती है कि चाहे कुछ भी हो जाए, पर वह अपनी जिंदगी को एक मर्द के इर्द-गिर्द ने घूमने दे। उसे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने होंगे। इस वेब सीरीज में 5 अलग-अलग महिलाओं की कहानी दिखाई गई। इनके जरिए महिलाओं की सोच, जिंदगी में कुछ कर गुजरने की ललक, समाज से मुकाबला और उनकी इच्छाओं को बखूबी दिखाया गया।

रात अकेली है (Raat Akeli Hai)

raat akeli hai


पितृसत्ता और महिलाओं पर हो रहे शोषण व अत्याचार की कहानी जिस इफेक्टिव तरीके से वेब सीरीज ‘रात अकेली है’ में दिखाई गई, वह रोंगटे खड़े कर देगी। राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर यह वेब सीरीज भले ही एक मर्डर मिस्ट्री थी, लेकिन कहानी में महिलाओं के शोषण और अत्याचार को भी बखूबी शामिल किया गया।

द मैरिड वुमन (The Married Woman)

the married woman


‘द मैरिड वुमन’ को बीते साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था। इसमें रिद्धी डोगरा और मोनिका डोगरा लीड रोल में थीं। इसममें एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई थी जो शादी के बावजूद खुश नहीं है। उसका पति और बच्चा है पर वह फिर भी खुद की तलाश में है। इसी कहानी के ताने-बाने में फिर जो ट्विस्ट आते हैं, वो हैरान करने वाले हैं।

क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स (Criminal Justice: Behind Closed Doors)

criminal justice


घर में बंद दरवाजों के पीछे होने वाले अत्याचार और जुर्म की कहानी कहती वेब सीरीज Criminal Justice न सिर्फ झकझोर देती है, बल्कि एक आई ओपनर भी है। यह वेब सीरीज महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, मारपीट और घरेलू हिंसा की ऐसी कहानी बताती है कि रूह कांप जाए। वेब सीरीज की कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसे उसका पति बुरी तरह टॉर्चर करता है। वह उसका न सिर्फ मानसिक पर शारीरिक और यौन शोषण भी करता है। कई सालों तक झेलने के बाद आखिरकार एक दिन सब्र का बांध टूटता है और वह महिला खुद को उस बंधन से आजाद कर लेती है। Criminal Justice में इस महिला का किरदार ऐक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने निभाया था।

Pankaj Tripathi in Criminal Justice

महिलाओं के लिए वेब सीरीज

image Source

Enable Notifications OK No thanks