Afsana Khan के हाथों में सजी साज के नाम की मेहंदी, प्री-वेडिंग फंक्शन में दिखे ये सेलेब्स


बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अफसाना खान (Afsana Khan) जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। वह बॉयफ्रेंड साज (Saajz) संग शादी के बंधन (Afsana Khan Wedding) में बंधने जा रही हैं। दोनों की 19 फरवरी को शादी है। शुक्रवार को अफसाना खान (Afsana Khan Haldi Mehendi) की हल्दी और मेहंदी थी। उन्होंने होने वाले पति साज के नाम की अफसाना के हाथ में मेहंदी सच चुकी है। दोनों ने साथ में हल्दी की रस्में निभाई। प्री-वेडिंग फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें अफसाना और साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

अफसाना और साज हेल्दी में मैचिंग आउटफिट्स में नजर आए। जहां अफसाना ने येलो लंहगा कैरी किया तो वहीं साज पीले कुर्ते में नजर आए। हल्दी वाले पोस्ट पर अफसाना को सलीम मर्चेंट जैसे मशहूर संगीतकार और बिग बॉस 15 के रनरअप प्रतीक सहजपाल ने शुभकामनाएं दीं।


वहीं अफसाना ने मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें अफसाना रेड और गोल्डन ड्रेस में सजी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में साज उन्हें चूमते नजर आ रहे हैं। उनके पोस्ट पर उमर रियाज ने कमेंट्स करके बधाई भी दी। बता दें अफसाना के प्री-वेडिंग फंक्शन में उमर रियाज, डोनल बिष्ट और राखी सावंत जैसे कई बिग बॉस कंटेस्टेंट भी शामिल हुए।


बिग बॉस 15 में भी कई बार अफसाना मंगेतर साज का जिक्र किया करती थीं। दोनों ने फरवरी 2021 में सगाई की थी। अब करीब एक साल बाद 19 फरवरी 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पेशे से अफसाना की तरह साज भी सिंगर हैं। दोनों ने कई गाने गाए हैं। साज के मशहूर सॉन्ग की बात करें तो ‘अल्लाह खैर करे’ है जिसमें हिमांशी खुराना नजर आई थीं। वहीं अफसाना के मशहूर गानों में ‘तितलियां’, ‘जोड़ो’ और ‘कमाल’ करते हो जैसे गीत शामिल हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks