हर भाषा को Translate करेगा Xiaomi का ये चश्मा, लुक भी ऐसा कि गर्दा उड़ जाए


नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना नया AR आधारित स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया है। इनका नाम Xiaomi Mijia Glasses Camera है। इसमें कई कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। ये सेंसर्स एक साइड पर दिए गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ डिस्प्ले कंपोनेंट्स दिए गए हैं। Xiaomi का दावा है कि AR-आधारित स्मार्ट स्पेक्स इंटेलिजेंट इमेजेज और AR तकनीक को एक साथ लाता है। सबसे अहम बात कि यह स्पेक्स आपके दैनिक उपयोग के स्मार्ट ग्लासेज जैसे नहीं दिखते हैं।

Xiaomi स्मार्ट ग्लास का वजन लगभग 100 ग्राम है और इसमें कैमरा फीचर दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इन ग्लासेज में लेफ्ट साइड 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का शूटर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। हालांकि, केवल दूसरा कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है।

Xiaomi स्मार्ट ग्लास भी एक माइक्रो OLED डिस्प्ले के साथ आते हैं जिसमें 3000 nits की पीक ब्राइटनेस होती है। बता दें कि Xiaomi ने इसमें 1800 निट्स की मिनिमम ब्राइटनेस और 3281 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल घनत्व के साथ फ्रीफॉर्म ऑप्टिकल तकनीक का भी उपयोग किया गया है।

इस Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। साथ ही 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें ड्यूल-बैंड वाई-फाई भी दिया गया है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ v5.0 के साथ-साथ 1020mAh की बैटरी दी गई है। यह 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 30 मिनट का समय लगता है।

क्या है कीमत:
Xiaomi Mijia Glasses Camera की कीमत 31,320 रुपये है। लेकिन इसकी क्राउड फंडिंग कीमत 29,044 रुपये है। अभी तो यह चीन में उपलब्ध कराया गया है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks