बंगाल निकाय चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझान में टीएमसी को भारी बढ़त, भाजपा काफी पीछे


11:02 AM, 14-Feb-2022

ममता की टीएमसी सभी निकायों में आगे, भाजपा काफी पीछे

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी, विधाननगर, चंदनगोर और आसनसोल नगर निगम चुनाव परिणामों में बढ़त हासिल की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन सभी नगर निगमों से पीछे चल रही है।

सिलीगुड़ी (35/47)

एआईटीसी-31, भाजपा-2, एलएफ-1, कांग्रेस-1

विधाननगर (41/41)

टीएमसी-39, कांग्रेस-1, अन्य-1

चंदननगर (20/33)

टीएमसी-19, एलएफ- 1

आसनसोल (55/106)

टीएमसी- 50, भाजपा- 4, अन्य-1

10:28 AM, 14-Feb-2022

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त 

किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। 

 

10:19 AM, 14-Feb-2022

विधाननगर में टीएमसी 41 में से 40 सीटों पर आगे 

विधाननगर नगर निगम में टीएमसी 41 में से 40 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर फिलहाल एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

10:04 AM, 14-Feb-2022

बंगाल निकाय चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझान में टीएमसी को भारी बढ़त, भाजपा काफी पीछे

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहा है कि तृणमूल कांग्रेस सभी चारों नगर निकायों- आसनसोल, विधाननगर, चंदननगर और सिलीगुड़ी में क्लीन स्वीप कर सकती है। टीएमसी चारों सीटों पर आगे चल रही है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks