20 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर


हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

यूपी: सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे पोलियो अभियान की शुरुआत, 3.40 करोड़ बच्चों को दी जाएगी खुराक 

प्रदेश में रविवार से पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत 3.40 करोड़ बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। ये सभी पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। अभियान की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

कैबिनेट बैठक: हिमाचल की नई आबकारी नीति पर आज लगेगी मुहर, टोल टैक्स बैरियरों पर होगा फैसला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में रविवार होगी। बैठक में नई आबकारी नीति पर मुहर लग सकती है। आगामी वित्त वर्ष में शराब ठेकों की नीलामी के आसार कम हैं। ठेकों के नवीनीकरण का फैसला होने की संभावना है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली: किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

दिल्ली के किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता पिछले 40 दिन से मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना दे रहे हैं। धरने को समर्थन देने के लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

मणिपुर: आज दोपहर भाजपा विधायक दल की बैठक होने की संभावना

मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका पता आज (20 मार्च) चल सकता है। आज मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर तीन बजे होने की संभावना है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Enable Notifications OK No thanks