आज फिर गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों लाल निशान पर 



डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (04 फरवरी, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 58,644 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी  43 अंक की गिरावट के साथ 17,516 के स्तर पर बंद हुआ। 

पेट्रोल- डीजल कीमत: मप्र, दिल्ली, मुंबई सहित आपके शहर में बढ़े या घटे दाम, जानें यहां

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 140 अंक की गिरावट के साथ 58,647 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 17,530 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (03 फरवरी, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स 770 अंकों की भारी गिरावट के साथ 58,788 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 220 अंकों की गिरावट के साथ 17,560 के स्तर पर बंद हुआ था।  

 

 

image Source

Enable Notifications OK No thanks