आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी रखेंगे रामलला के गर्भगृह की पहली शिला, केके के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार


बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं, आज रामनगरी अयोध्या में उत्साह का माहौल होगा। सीएम योगी रामलला के गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे। इसके साथ ही  मंदिर आंदोलन की सुदीर्घ यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव भी पूरा हो जाएगा। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

मशहूर गायक केके का 53 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक सिंगर कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद वह गिर पड़े। गायक की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  पढ़ें पूरी खबर…

आज सीएम योगी रखेंगे रामलला के गर्भगृह की पहली शिला

रामनगरी में उत्साह का माहौल है। आज अयोध्या में एक और इतिहास बनने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के गर्भगृह (घर) के निर्माण के शुभारंभ के साथ ही मंदिर आंदोलन की सुदीर्घ यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव भी पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अभिजीत मुहूर्त, मृगशिरा नक्षत्र व आनंद योग में गर्भगृह के लिए पहली शिला पूजन-अर्चन के बाद रखेंगे।  पढ़ें पूरी खबर…

आज से होंगे ये छह बड़े वित्तीय बदलाव

जून महीने की पहली तारीख से वित्तीय क्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव होंगे। इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कर्ज से लेकर अन्य कई तरह के परिवर्तन होंगे। इसमें होम लोन, पर्सनल लोन सहित अन्य कई बदलाव होंगे जिससे आपको महीने में ज्यादा भुगतान करना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

आज पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी फूलों की घाटी

उत्तराखंड में यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटकों की सभी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियों को समेटे फूलों की घाटी बुधवार से पर्यटकों का इस्तकबाल करेगी।  पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Enable Notifications OK No thanks