यूक्रेन-रूस युद्ध Live: यूक्रेन का आरोप- रूसी सेना कर रही नरसंहार, कीव के पास मिले 1200 शव


10:44 AM, 11-Apr-2022

आने वाला सप्ताह युद्ध के लिहाज से महत्वपूर्ण: जेलेंस्की 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार की रात अपने देश को चेतावनी दी कि आने वाला सप्ताह युद्ध के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। जेलेंस्की ने अपने रात के संबोधन में कहा कि रूसी सैनिक हमारे राज्य के पूर्व में और भी बड़े अभियानों की ओर बढ़ेंगे, इसलिए हमें इनका डटकर मुकाबला करना है। 

09:09 AM, 11-Apr-2022

यूक्रेन ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया

यूक्रेन ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि राजधानी कीव के आसपास के इलाके में 1200 शव मिले हैं।

08:05 AM, 11-Apr-2022

आज मॉस्को पहुंचेंगे ऑस्ट्रिया के चांसलर

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर 11 अप्रैल यानी आज मॉस्को पहुंचेंगे। इससे पहले उन्होंने 9 अप्रैल को कीव का दौरा भी किया था। नेहमर राष्ट्रपति पुतिन से बात कर मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे। 

07:53 AM, 11-Apr-2022

कीव शहर को पूरी तरह से कब्जे में लेने की कोशिश में रूसी सेना: चेचन्या गणराज्य के प्रमुख

रूस के चेचन्या गणराज्य के शक्तिशाली प्रमुख रमजान कादिरोव ने सोमवार सुबह दावा करते हुए कहा कि रूसी सेना द्वारा न केवल मारियुपोल के घिरे बंदरगाह पर, बल्कि कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर भी हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमला पहले से कई गुणा ज्यादा आक्रामक होगा और कीव शहर को पूरी तरह से कब्जे में लेने की कोशिश होगी। 

07:31 AM, 11-Apr-2022

यूक्रेन-रूस युद्ध Live: यूक्रेन का आरोप- रूसी सेना कर रही नरसंहार, कीव के पास मिले 1200 शव

रूस-यूक्रेन के बीच लगातार 46वें दिन भी जंग जारी है। आए दिन रूसी सेना आक्रामक होती जा रही है। वहीं यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं रूसी हमले की वजह से अब तक 45 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जबकि अर्थव्यवस्था को भी 45 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks