UP B.Ed Result 2022: उत्तर प्रदेश बीएड एंट्रेंस रिजल्ट जारी, ये है डायरेक्ट लिंक


UP B.Ed Entrance Exam Result 2022 Direct link, Sarkari Result 2022: यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को किया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो गया है। यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट (UP B.Ed Entrance Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट upbed2022.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा किया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न शहरों के केंद्रों पर किया गया था। यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई, 2022 से शुरू हुई थी। इस परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 मई थी।

UP B.Ed JEE 2022 Result 2022: डायरेक्ट लिंक से देखें परिणाम

जो उम्मीदवार इस साल एंट्रेंस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है।

UP B.ED Result 2022 Direct Link

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 6,67,463 उम्मीदवारों ने परीक्षा में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,15,645 (92.24%) उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं, रजिस्ट्रेशन कराने वालों में से 51,818 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। परीक्षा को 2 भागों में आयोजित किया गया था और प्रत्येक भाग में 2 अंक के 100 प्रश्न थे। यूपी बीएड परीक्षा 3 घंटे की अवधि की थी।

Source link

Enable Notifications OK No thanks