UP Election 2022 Live: चुनावी रैलियों, रोड शो पर आज होगा फैसला, केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना


09:59 AM, 31-Jan-2022

Election 2022: चुनावी रैलियों पर आज होगा फैसला

चुनाव आयोग आज एक अहम बैठक करने जा रहा है। इसमें चुनावी वाले पांचों राज्यों में रैली, रोड शो को लेकर फैसला होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा चुनाव वाले पांच राज्यों के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक भी करेंगे। 

09:16 AM, 31-Jan-2022

UP Chunav: राहुल गांधी फेक गांधी हैं- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को फेक गांधी बताया। कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रही है। राहुल गांधी तो फेक गांधी हैं। 

 

08:35 AM, 31-Jan-2022

UP Election : केशव मौर्य का सपा पर हमला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अपराधी+दंगावादी+गुंडागर्दी+जातिवादी+ अवैध कब्जावादी+आतंकवादी+जिन्नावादी= अखिलेश यादव की पार्टी यही है समाजवादी।’ 

08:29 AM, 31-Jan-2022

UP Chunav : ओपी राजभर के बेटे के बिगड़े बोल

सुहेलदेव राजभर भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर का विवादित सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। इसमें अरुण ने दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अशोक श्रीवास्तव को पीटने की धमकी दिया है। दरअसल अशोक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के गार्ड द्वारा पत्रकार की पिटाई का विरोध किया था। इसी पर अरुण ने अशोक को भी धमकी दे डाली। अशोक ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग और यूपी पुलिस से की है। 

 

08:21 AM, 31-Jan-2022

UP Election 2022 Live: चुनावी रैलियों, रोड शो पर आज होगा फैसला, केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

UP Election : योगी ने आगरा के लिए कहीं ये बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह आगरा के विकास को लेकर ट्वीट किया। एक के बाद एक पांच ट्वीट के जरिए उन्होंने आगरा की उपलब्धियों को लेकर जानकारी दी। योगी ने कहा-

1. बाबा बटेश्वरनाथ की कृपा और यमुना मइया की जलधार से अभिसिंचित जनपद आगरा आज विकास के नवीन सोपान चढ़ रहा है। नए उत्तर प्रदेश का नया आगरा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमक रहा है। यहां मेट्रो चलने वाली है। रोज़गार के बहुआयामी अवसर तैयार हुए हैं। हमारा आगरा स्मार्ट हो रहा है।

2. डबल इंजन की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव हर तबके की जरूरतों का ध्यान रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से आगरा में 47 हजार गरीबों के ‘अपना घर’ का सपना साकार हुआ है। यह ‘घर’ अंत्योदय के लक्ष्य की सफलता के जीवंत प्रमाण हैं।

3. पीड़ित मानवता की सेवा नारायण की सेवा है। इसी भावना के साथ भाजपा सरकार ने विगत 05 वर्ष में हर वृद्धजन, निराश्रित महिला और दिव्यंगजन की पेंशन राशि को बढ़ाया है। आज वृद्धों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को सालाना ₹12000 पेंशन की सुविधा मिल रही है। भाजपा है तो भरोसा है…

4. जनपद आगरा के पारंपरिक चर्म शिल्पकारी के कद्रदान पूरी दुनिया में हैं। भाजपा सरकार की अनोखी  ओडीओपी योजना से मिले प्रोत्साहन ने यहां के शिल्पकारों-उद्यमियों को नवीन ऊर्जा प्रदान की है। यहां के उत्पाद को वैश्विक बाजार मिला है तो उद्यमियों के हौसले भी बुलंद हुए हैं।

5. बीते 05 वर्षों में जनपद आगरा में ढाई लाख से ज्यादा लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। बिना भेदभाव हर पात्र का कार्ड बना। यह भाजपा सरकार ही है जिसने कोरोना की चुनौतियों के बीच 15 करोड़ प्रदेशवासियों के मुफ्त राशन-भोजन का समुचित प्रबंध किया और डबल इंजन की सरकार तो राशन भी डबल।

 

image Source

Enable Notifications OK No thanks