UP Election 2022 Live: राजभर का बड़ा चुनावी वादा, सीएम योगी ने तड़के सुबह चार बजे किया ट्वीट, पढ़िए क्या कहा?


10:35 AM, 01-Feb-2022

UP Election: सुभासपा का नया चुनावी वादा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने नया चुनावी वादा किया है। कहा कि अगर उनकी और सपा गठबंधन की सरकार आती है तो स्नातक तक की शिक्षा सभी को मुफ्त मिलेगी। राजभर ने कहा, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से कोई भी समाज कोई भी देश कोई भी प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता है । इसीलिए सुभासपा का संकल्प है की स्नाकोत्तर तक की शिक्षा निःशुल्क होगी एवं सभी को गुणवत्तापूर्ण एक समान शिक्षा दी जाएगी।’

09:43 AM, 01-Feb-2022

UP Chunav News : सीएम योगी ने सुबह-सुबह किया ट्वीट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह चार बजे ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए।  चार बजकर दो मिनट पर उन्होंने आज का पहला ट्वीट किया। इसमें उन्होंने मौनी अमावस्या की बधाई दी। सीएम योगी ने लिखा, ‘लोक आस्था के पावन पर्व मौनी अमावस्या की समस्त श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान सूर्य के आशीष से सभी के अंतस में तप, बल और ऊर्जा का संचार हो।’

09:39 AM, 01-Feb-2022

UP Election 2022 : आईपीएस राजेश्वर सिंह ने लिया वीआरएस

प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह का वीआरएस सोमवार को स्वीकार हो गया। अब वह राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगे। जल्द ही वह भाजपा में शामिल होंगे और सुल्तानपुर सदर या लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हो सकते हैं। राजेश्वर सिंह का अभी 11 साल का कार्यकाल बचा था। 

राजेश्वर सिंह 1996 में पीपीएस अधिकारी चुने गए थे। सीओ के पद पर रहते उनकी छवि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बनी। इसके बाद 2009 में वह ईडी में चले गए। उनके परिवार और रिश्तेदारों में कई अधिकारी हैं। पत्नी लक्ष्मी सिंह लखनऊ रेंज की आईजी हैं। बहनोई राजीव कृष्ण एडीजी आगरा जोन हैं। एक और बहनोई वाईपी सिंह आईपीएस रहे, उन्होंने भी वीआरएस लिया था। एक भाई और एक बहन आयकर में अधिकारी हैं। पढ़ें पूरी खबर..

09:21 AM, 01-Feb-2022

UP Election 2022 Live: राजभर का बड़ा चुनावी वादा, सीएम योगी ने तड़के सुबह चार बजे किया ट्वीट, पढ़िए क्या कहा?

UP Election : पांचवे चरण के लिए अधिसूचना जारी

यूपी चुनाव के पांचवे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। अयोध्या समेत 11 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। आठ फरवरी तक नामांकन का मौका रहेगा। 11 फरवरी तक नाम वापसी का मौका रहेगा। इन सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। इस चरण में अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, प्रयागराज, चित्रकूट भी शामिल है। 

 

image Source

Enable Notifications OK No thanks