सादगी के कायल हुए फैंस
अब एआर रहमान ने रिसेप्शन का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कितनी सादगी से ये पार्टी हुई। स्टेज पर खतीजा और रियासदीन मेहमानों के साथ मिल रहे हैं और फोटोज क्लिक करा रहे हैं। गेस्ट के लिए स्टेज के सामने कुर्सियां लगी हुई हैं। गुलाबी-नीले पर्दे से एरिया को सजाया गया है। इसी रंग की लाइटें जल रही हैं। ये देखकर फैंस का कहना है कि उनकी पार्टी में सबकुछ इतना सिंपल और सादा दिखा, जैसा आम आदमी की पार्टी में होता है। फैंस एआर रहमान और उनकी फैमिली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
खतीजा ने शेयर किया वीडियो
वहीं, खतीजा ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ का गाना ‘केसरिया’ बज रहा है। वो जिस अंदाज में अपना मेकअप फ्लॉन्ट कर रही हैं, वो फैंस को बहुत क्यूट लग रहा है।
कौन हैं एआर रहमान के दामाद?
एआर रहमान के दामाद रियासदीन शेख मोहम्मद पेशे से ऑडियो इंजीनियर हैं। वो एक बिजनसमैन भी हैं। खतीजा की बात करें तो वो संगीतकार और निर्माता हैं। वो सिंगर भी हैं।
पिछले साल हुई थी सगाई
खतीजा रहमान और रियासदीन की सगाई पिछले साल हुई थी। इस प्राइवेट सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। खतीजा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।